न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फिल्म 'राजी' का टाइटल ट्रैक रिलीज, गुलजार के बोल और अरिजीत सिंह की शानदार आवाज दीवाना बना देगी आपको

आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' का टाइटल ट्रैक कुछ देर पहले रिलीज हो चुका है। भारत की सीधी सादी लड़की सहमत के जासूस बनने की कहानी इस गाने के बोल के जरिए बयां की गईे है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 07 May 2018 5:28:07

फिल्म 'राजी' का टाइटल ट्रैक रिलीज, गुलजार के बोल और अरिजीत सिंह की शानदार आवाज दीवाना बना देगी आपको

आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' का टाइटल ट्रैक कुछ देर पहले रिलीज हो चुका है। भारत की सीधी सादी लड़की सहमत के जासूस बनने की कहानी इस गाने के बोल के जरिए बयां की गईे है। हालांकि, गाने का वीडियो नया नहीं है। फिल्म के पिछले दो गानों-'ए वतन' और 'दिलबरो' के वीडियो को मिक्स करके 'राजी' गाने का वीडियो तैयार किया गया है। संभव है कि 'राजी' का टाइटल ट्रैक फिल्म में बैकग्राउंड स्कोर के तौर पर शामिल किया गया है। गुलजार के लिखे इस गाने को अरिजीत सिंह ने शानदार अंदाज में गाया है। वहीं, शंकर-एहसान-लॉय की तिकड़ी ने कमाल का म्यूजिक कंपोज किया है। गाना सुनते ही कुछ कर गुजर जाने का जज्बा जाग उठता है।

फिल्म 'राजी' हरिंदर सिक्का के उपन्यास ‘कॉलिंग सहमत’ पर आधारित है। मेघना गुलजार ने बताया कि फिल्म के नायक के तौर पर उनकी एक मात्र पसंद आलिया भट्ट थीं और उनके बिना वह शायद फिल्म ही न बनातीं। उन्होंने कहा,'मेरे मन में जब से इस फिल्म का विचार आया है, आलिया का चेहरा ही मेरे दिमाग में उभरा है।' फिल्म 'राजी' का निर्देशन गुलजार की बेटी मेघना गुलजार ने किया है। इस फिल्म को विनीत जैन, अपूर्वा मेहता और करण जौहर ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म में आलिया के अलावा विकी कौशल, अमृता खानविलकर, रजित कपूर, शिशिर शर्मा, जयदीप अहलावत और आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने भी अहम किरदार निभाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में

INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान

'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज

10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप

सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद

अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी

धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय

हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम

दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल