न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आलिया भट्ट : 6 साल, 9 फिल्में, 1 असफल, दो 100 करोड़ी

ब्रिटिश मूल की भारतीय अभिनेत्री आलिया भट्ट गुरुवार को 25 वर्ष की हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 16 Mar 2018 9:10:41

आलिया भट्ट : 6 साल, 9 फिल्में, 1 असफल, दो 100 करोड़ी

ब्रिटिश मूल की भारतीय अभिनेत्री आलिया भट्ट गुरुवार को 25 वर्ष की हो गई। भारतीय फिल्मकार महेश भट्ट और ब्रिटिश अभिनेत्री सोनी राजदान की पुत्री आलिया भट्ट को बॉलीवुड में आए 6 वर्ष हो चुके हैं। इतनी कम उम्र और कम समय में उन्होंने बॉलीवुड में अपने लिए जो स्थान बनाया है वह तारीफ-ए-काबिल है।

करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शन से वर्ष 2012 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपनी शुरूआत करने वाली आलिया भट्ट अपने करियर की दूसरी फिल्म ‘हाइवे’ से स्वयं को समर्थ अभिनेत्री के तौर पर स्थापित किया। इम्तियाज अली निर्देशित इस फिल्म में उनका जो किरदार था, उसे उन्होंने जिस तरह से परदे पर उतारा वह किसी नई अभिनेत्री के बस का नहीं था। इस फिल्म के बाद बॉलीवुड में उन्हें समर्थ अभिनेत्री के तौर पर पहचाना जाने लगा।

अपने 6 साल के करियर में अब तक मात्र 9 फिल्मों में काम करने वाली आलिया भट्ट की आठ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता प्राप्त की है। इन आठ में दो फिल्मों बद्रीनाथ की दुल्हनिया और 2 स्टेट्स ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का कारोबार किया है। उनके करियर की एक मात्र असफल फिल्म ‘शानदार’ रही है। करण जौहर के बैनर से शुरूआत करने वाली आलिया ने ज्यादातर फिल्में इसी बैनर तले की हैं।

bollywood,alia bhatt,alia bhatt birthday,alia bhatt movies,alia bhatt movies songs

‘हाईवे’ के बाद ‘उड़ता पंजाब’ उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुई है। इस फिल्म में उन्होंने बिहारी मजदूरन के रूप में अपनी अभिनय क्षमता का एक ऐसा रूप दर्शाया जिसकी उम्मीद बहुत कम नजर आती थी। ऐसा ही कुछ उन्होंने शाहरुख खान के साथ ‘डिअर जिन्दगी’ में किया। इस फिल्म के किसी भी दृश्य में उन्होंने स्वयं पर शाहरुख को हावी नहीं होने दिया। वास्तविकता यह थी कि शाहरुख स्वयं उनके सामने दबे-दबे से नजर आए।

अपने 25वें जन्म पर उन्होंने अपनी दसवीं फिल्म ‘राजी’ की दो झलकियाँ सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में उनके चेहरे पर जो भाव नजर आ रहे हैं उससे संकेत मिल रहा है कि यह फिल्म दर्शकों के लिए आलिया का एक और बेहतरीन तोहफा होगा।

bollywood,alia bhatt,alia bhatt birthday,alia bhatt movies,alia bhatt movies songs

छह साल के छोटे से करियर में उन्होंने दो फिल्मफेयर पुरस्कार जीतने में सफलता प्राप्त की है। वे न सिर्फ समर्थ अभिनेत्री हैं अपितु वे एक बेहतरीन गायिका भी हैं। ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में उन्होंने स्वयं पर फिल्माये गए एक गीत को अपनी आवाज दी है। इस गीत को सुनने के बाद ऐसा महसूस नहीं होता कि इसे किसी प्रोफेशनल सिंगर ने नहीं गाया है।

bollywood,alia bhatt,alia bhatt birthday,alia bhatt movies,alia bhatt movies songs

आलिया इन दिनों बुल्गारिया में अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। अपना 25वां जन्म दिन उन्होंने रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी के साथ मिलकर मनाया है।

bollywood,alia bhatt,alia bhatt birthday,alia bhatt movies,alia bhatt movies songs

अपने करियर को संवारने के लिए उन्होंने अपने पिता या उनके बैनर विशेष फिल्म्स का कोई सहयोग नहीं लिया है। उनकी दिली इच्छा है कि वे कभी अपने पिता महेश भट्ट के निर्देशन में काम करें। अब देखने वाली बात यह है कि उनका यह सपना कब पूरा होता है। गत वर्ष उनकी दो फिल्मों आशिकी-3 और सडक़-2 में काम करने की चर्चा थी लेकिन यह सम्भव नहीं हो सका है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह