न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पृथ्‍वीराज चौहान बायोपिक : सनी देओल को बाहर कर हुई अक्षय कुमार की एंट्री

बॉलीवुड में इन दिनों फ़िल्ममेकर्स इतिहास के पन्ने पलटने में बिज़ी हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 23 Aug 2018 9:45:56

पृथ्‍वीराज चौहान बायोपिक : सनी देओल को बाहर कर हुई अक्षय कुमार की एंट्री

बॉलीवुड में इन दिनों फ़िल्ममेकर्स इतिहास के पन्ने पलटने में बिज़ी हैं। कोई राजपूतों की आन-बान और शान को पर्दे पर लेकर आ रहा है तो कोई मराठाओं की ताक़त दिखा रहा है। हाल ही में अक्षय कुमार Akshay Kumar ने फिल्‍म 'मुगल' से खुद को दूर किया था लेकिन अब 10 साल के लंबे ब्रेक के बाद अक्षय यशराज फिल्म्स के साथ नजर आने वाले हैं। दअरसल 1897 के बैटल ऑफ़ सारागढ़ी पर आधारित 'केसरी' के बाद अक्षय कुमार एक और फ़िल्म में इतिहास का सफ़र कर रहे हैं। चाणक्य धारावाहिक और 'पिंजर' जैसी कालजयी फ़िल्म बनाने वाले डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी अब पृथ्वीराज चौहान पर फ़िल्म बना रहे हैं, जिसे यशराज फ़िल्म्स जैसा बड़ा प्रोडक्शन हाउस प्रोड्यूस कर रहा है। इस फ़िल्म में अक्षय पृथ्वीराज चौहान Prithviraj Chauhan Biopic का किरदार ही निभा रहे हैं।

पृथ्वीराज चौहान पर आधारित इस बायोपिक को चंद्रप्रकाश द्वि‍वेदी द्वारा निर्देशित किया जाएगा। यशराज फिल्म्‍स और द्विवेदी द्वारा निर्देशित यह फिल्म बड़े बजट में बनने वाली है। अक्षय कुमार के फैंस के लिए खुशखबरी की बात है कि अब अन्हें अक्षय को एक राजपूत के रूप में देखने का मौका मिलने वाला है। आपको बता दें कि कम ही लोग जानते हैं कि इस फिल्‍म में अक्षय की जगह पहले सनी देओल का नाम चल रहा था। लेकिन अब इस फिल्‍म को यश राज फिल्म्स प्रोड्यूज कर रहे हैं और इसलिए सनी देओल Sunny Deol इस प्रोजेक्‍ट से आउट हो गए हैं। सनी देओल ने इस फिल्‍म पर बोलते हुए एक इंटरव्यू में कहा, "हां, मैं राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवनी पर काम कर रहा था लेकिन दुर्भाग्यवश, मैं अब उस फिल्म का हिस्सा नहीं हूं (हंसते हुए) यह वही कहानी है जिस पर मैंने डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी के साथ काम किया था। मुझे बहुत खुशी है क्योंकि मैं उस फिल्म को बनाना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि डॉ साहब उस शैली की फिल्म बनाएं क्योंकि वह इसके लिए एक आदर्श व्यक्ति है। इस फिल्म में मैं नहीं हूं तो चलता है कोई और ही सही। कम से कम यह फिल्म तो बन रही है। यह बहुत जरुरी है''।

अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म में अक्षय के साथ मौनी रॉय, अमित साध, कुणाल कपूर और विनीत कुमार सिंह जैसे कलाकारों की भी अहम भूमिका है। इस फिल्म की डायरेक्टर रीमा कागती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक