न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘2.0’: मुश्किलों भरी है 200 करोड़ की राह, हिन्दी वर्जन की सफलता थमी

गत 29 नवम्बर को प्रदर्शित हुई निर्देशक शंकर की रजनीकांत और अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 2.0 के हिन्दी वर्जन की सफलता की रफ्तार अब कुछ धीमी पड़ गई है।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 12 Dec 2018 3:52:59

‘2.0’: मुश्किलों भरी है 200 करोड़ की राह, हिन्दी वर्जन की सफलता थमी

गत 29 नवम्बर को प्रदर्शित हुई निर्देशक शंकर की रजनीकांत और अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 2.0 के हिन्दी वर्जन की सफलता की रफ्तार अब कुछ धीमी पड़ गई है। इस सफलता की रफ्तार को रोकने में अहम् भूमिका निभाई है स्कूल-विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं ने, जो 11 दिसम्बर से शुरू हो चुकी हैं।

गौरतलब है कि 7 दिसम्बर को 2.0 के प्रदर्शन का दूसरा सप्ताह शुरू हो गया था। दूसरे सप्ताह में भी इस फिल्म को 2000 स्क्रीन्स पर चलाया जा रहा था। दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 5.85 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे सप्ताह के शनिवार को 2.0 ने अपने कारोबार में उछाल लिया और टिकट खिडक़ी पर 9.15 करोड़ जमा किये। अभी शनिवार की बढ़ोतरी के चर्चे समाप्त भी नहीं हुए थे कि दूसरे रविवार को फिल्म ने शनिवार के मुकाबले 25 प्रतिशत का इजाफा करते हुए बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ का कारोबार कर डाला। दूसरे सप्ताह के दूसरे रविवार को यह आंकड़ा छूने वाली संभवत यह पहली फिल्म बनी। इस तरह से दूसरे वीकेंड में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 27 करोड़ जमा किये, जबकि 4 दिन लंबे ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने 97.25 करोड़ का कलेक्शन किया था।

bollywood.akshay kumar,rajinikanth,2point0,2point0 box office collection

2.0 के हिन्दी वर्जन ने दूसरे सप्ताह के दूसरे सोमवार को अपने कारोबार में गिरावट दर्ज की। रविवार को जहाँ फिल्म ने 12 करोड़ का कारोबार किया था, वहीं सोमवार को इसने 76 प्रतिशत की गिरावट लेते हुए मात्र 3.75 करोड़ जमा किये और अब 2.0 का 12 दिनों का कलेक्शन 170.50 करोड़ रुपये हो चुका है। अब जिस रफ्तार से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है उसे देखते हुए इसका 200 करोड़ के आँकड़े को छूना मुश्किल नजर आ रहा है। अभी इस आंकड़े पर पहुंचने के लिए उसे 29.50 करोड़ की आवश्यकता है। हालांकि अभी उसके पास आज बुधवार सहित नौ दिनों का समय है। इन नौ दिनों में उसे प्रतिदिन 3.27 करोड़ का कारोबार करना आवश्यक है, जो संभव नजर नहीं आ रहा है।

bollywood.akshay kumar,rajinikanth,2point0,2point0 box office collection

अपने अब तक के सफर 170.50 करोड़ के साथ ‘2.0’ ने टाइगर श्रॉफ की ‘बागी-2’ और सलमान खान की ‘रेस-3’ को पीछे छोडक़र हिन्दी फिल्मों की टॉप 5 फिल्मों की सूची में तीसरा स्थान प्राप्त कर लिया है। हालांकि इससे ऊपर जाना फिल्म के हिंदी वर्जन के लिए मुश्किल लगता है। इस फिल्म से ऊपर रणबीर कपूर की ‘संजू’—287 करोड़ (सिर्फ हिन्दी वर्जन) और दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की ‘पद्मावत’—244 करोड़ (सिर्फ हिन्दी वर्जन) हैं।

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंदौर: EV चार्जिंग में विस्फोट, घर में रखे सिलिंडरों में ब्लास्ट, 6 की दर्दनाक मौत
इंदौर: EV चार्जिंग में विस्फोट, घर में रखे सिलिंडरों में ब्लास्ट, 6 की दर्दनाक मौत
ईरान पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, 5000 पाउंड बम से हमला, होर्मुज में हलचल तेज
ईरान पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, 5000 पाउंड बम से हमला, होर्मुज में हलचल तेज
इजरायल का बड़ा हमला: हवाई स्ट्राइक में अली लारीजानी और कमांडर सुलेमानी की मौत, ईरान ने की पुष्टि
इजरायल का बड़ा हमला: हवाई स्ट्राइक में अली लारीजानी और कमांडर सुलेमानी की मौत, ईरान ने की पुष्टि
लारीजानी की मौत से नहीं पड़ेगा असर, अराघची का बयान, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
लारीजानी की मौत से नहीं पड़ेगा असर, अराघची का बयान, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
CBSE 10वीं रिजल्ट कब होगा जारी? जानें कैसे और कहां करें चेक
CBSE 10वीं रिजल्ट कब होगा जारी? जानें कैसे और कहां करें चेक
'धुरंधर 2' तोड़ सकती है बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड, बन सकती है बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म
'धुरंधर 2' तोड़ सकती है बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड, बन सकती है बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
तेज रफ्तार का कहर, करोड़ों की Defender कार हादसे में तबाह, 24 साल के युवक की मौत
तेज रफ्तार का कहर, करोड़ों की Defender कार हादसे में तबाह, 24 साल के युवक की मौत
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी फेंकने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार
गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी फेंकने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन