न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

#HITLOOK अक्षय की नई फिल्म 'KESARI' का फर्स्ट लुक जारी, क्या आपने देखा

आज अपनी आने वाली एक और फिल्म 'केसरी' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Jan 2018 1:41:52

#HITLOOK अक्षय की नई फिल्म 'KESARI' का फर्स्ट लुक जारी, क्या आपने देखा

नया साल बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के लिए खुशखबरी से भरा है। ऐसा इसलिए क्योंकि रिलीज से पहले ही उनकी फिल्म 'पैडमैन' को लोगों का प्यार मिल रहा है तो दूसरी तरफ उन्होंने आज अपनी आने वाली एक और फिल्म 'केसरी' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। इस लुक को अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा है कि, 'मुझे यह तस्वीर आपके साथ शेयर करते हुए बहुत गर्व हो रहा है। मैं अपने साल की शुरूआत केसरी के साथ कर रहा हूं। यह मेरा सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है, जिसको मैं पूरे जुनून के साथ बनाऊंगा। आप सबकी शुभकामनायें चाहिए।' इस फिल्म को करण जौहर बना रहे हैं। अक्षय ने आज से फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इस तस्वीर में अक्षय जट के रूप में दिखाई दे रहे हैं। उस पर सिर पर पगड़ी और बड़ी बड़ी दाढ़ी मूंछें उन पर काफी सूट कर रही हैं। इस फिल्म का ऐलान साल 2017 में ही हो चुका था जिसका फर्स्ट लुक आज रिलीज किया गया। फिल्म के ऐलान के समय ऐसा कहा जा रहा था कि सलमान और करण जौहर इसे प्रोड्यूस करेंगे लेकिन बाद में किसी वजह से सलमान ने अपना हाथ खींच लिया।

अक्षय कुमार ने अपनी सफलता को जारी रखते हुए वर्ष 2017 में फिर दर्शकों को दो 100 करोड़ी फिल्में दीं। फरवरी 2017 में उनकी फिल्म जॉली एलएलबी-2 प्रदर्शित हुई। सुभाष कपूर निर्देशित इस फिल्म में वकील की भूमिका में नजर आए अक्षय कुमार मिसफिट थे, लेकिन इसके बावजूद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस 117.24 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की।

जुलाई 2017 में अक्षय कुमार एक बार फिर परदे पर नजर आए। लेकिन इस बार वे बिलकुल बदले हुए रूप में दर्शकों के सामने हाजिर हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित उनकी फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' ने अपने कथानक और प्रस्तुतीकरण के चलते दर्शकों को खासा गुदगुदाया। नारायण सिंह निर्देशित 'टॉयलेट: एक प्रेमकथा' ने बॉक्स ऑफिस पर 132 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की। यह वर्ष 2017 की उनकी दूसरी सौ करोड़ी फिल्म थी। इन दो फिल्मों के जरिए अक्षय कुमार ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड के आँकड़ें को छूने में सफलता प्राप्त की।

आगामी वर्ष 2018 की शुरूआत भी अक्षय कुमार की एक और सफलतम फिल्म 'पैडमैन' से होने जा रही है। सफलता के हवाई घोड़े पर सवार अक्षय कुमार की इस फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस कुछ ज्यादा ही आशान्वित नजर आ रहा है। 'पैडमैन' से उम्मीद की जा रही है वह यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड तक का कारोबार करने में सफल होगी। यदि ऐसा हुआ तो दो वर्ष (26 जनवरी 2016 से 26 जनवरी 2018) में लगातार छह सुपरहिट फिल्में देने वाले वे बॉलीवुड के पहले अकेले सितारे होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर