न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घमासान के बाद 2019 का बड़ा टकराव, सामने होंगे अजय बनाम अक्षय

अक्षय कुमार और अजय देवगन भी अपने प्रशंसकों के लिए अपनी सुपरहिट फिल्म हाउसफुल और सन ऑफ सरदार के सीक्वल देने की तैयारी में हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 29 Mar 2018 4:08:18

घमासान के बाद 2019 का बड़ा टकराव, सामने होंगे अजय बनाम अक्षय

हमने अपने पाठकों को जानकारी दी थी कि अभी 2018 की समाप्ति में 9 माह का समय शेष है और बॉलीवुड 2019 में प्रदर्शित होने वाली फिल्मों को घोषित करता जा रहा है। जनवरी 2019 में जहाँ बॉक्स ऑफिस पर घमासान देखने को मिलेगा, वहीं 2019 की दीवाली भी टकराव से अछुती नहीं होगी।

बॉलीवुड में इस समय कई हिट फिल्मों के सीक्वल बन रहे हैं। सलमान खान जहाँ रेस-3, दबंग-3, किक-2 कर रहे हैं, वहीं दो अन्य सितारे अक्षय कुमार और अजय देवगन भी अपने प्रशंसकों के लिए अपनी सुपरहिट फिल्म हाउसफुल और सन ऑफ सरदार के सीक्वल देने की तैयारी में हैं। अक्षय कुमार हाउसफुल 4 और अजय देवगन सन ऑफ सरदार 2 कर रहे हैं।

हाउसफुल एक लोकप्रिय कॉमेडी फिल्मों की सीरीज है, जिसका तीसरा भाग लचर था। लचर होने के बावजूद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 103 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। इसके बावजूद चौथे भाग को जोर-शोर से बनाया जा रहा है। निर्देशक के रूप में साजिद खान की वापसी हो गई है। जिन्होंने इसे पहले दो भागों को निर्देशित किया था। फिल्म में अक्षय कुमार, बॉबी देओल, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, कृति सेनन, पूजा हेगड़े और कियारा आडवाणी को नायिकाओं के तौर पर चुना जा चुका है। अभी एक और नायिका का चयन होना बाकी है।

यह भारत की पहली पुनर्जन्म पर आधारित कॉमेडी फिल्म है, जिसमें वीएफएक्स का तडक़ा लगाया जाएगा। इस फिल्म का बजट बहुत बड़ा रखा गया है।

bollywood,Akshay Kumar,housefull 4,housefull 4 movie,housefull 4 films,download housefull 4,ajay devgn,son of sardaar 2,son of sardaar 2 movie

दूसरी ओर अजय देवगन ‘सन ऑफ सरदार 2’ शुरू करने जा रहे हैं। दो दिन पूर्व ही इस फिल्म के निर्देशक अश्विनी धीर ने इसकी घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि यह फिल्म आगामी वर्ष दीवाली पर प्रदर्शित होगी। हालांकि ‘सन ऑफ सरदार’ को भले ही फिल्म समीक्षकों ने पसंद नहीं किया था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन अच्छा रहा था।

दोनों सितारों ने अपनी-अपनी फिल्म को इसी दिन प्रदर्शित करने की घोषणा करके एक बड़े टकराव होने के संकेत दिए हैं। वैसे भी अजय देवगन की फिल्म दीवाली पर दूसरी बड़ी फिल्मों से टकराव झेलती हैं। दो वर्ष पूर्व ‘शिवाय’ के साथ उन्हें करण जौहर की ‘ऐ दिल है मुश्किल’ से टकराव झेलना पड़ा था। शिवाय का निर्देशन अजय देवगन ने किया था। इससे पहले ‘सन ऑफ सरदार’ के वक्त भी उन्हें यश चोपड़ा की अन्तिम फिल्म ‘जब तक है जान’ से टकराव लिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह