न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'गोल्ड' के सेट पर अक्षय बने रिपोर्टर, इस तरह मौनी रॉय के साथ किया मजाक, देखे वीडियो

अगले हफ्ते स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'गोल्ड' का ट्रेलर सोशल मीडिया पर पहले ही हिट हो चुका है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 06 Aug 2018 3:10:57

'गोल्ड' के सेट पर अक्षय बने रिपोर्टर, इस तरह मौनी रॉय के साथ किया मजाक, देखे वीडियो

अगले हफ्ते स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'गोल्ड' का ट्रेलर सोशल मीडिया पर पहले ही हिट हो चुका है। अब फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ गई है, जिसके कारण 'गोल्ड' से जुड़े स्टारकास्ट फिल्म के प्रमोशन में जुट गए हैं। फिल्म में लीड रोल में अक्षय कुमार हैं। एक्ट्रेस मौनी राय फिल्म में अक्षय कुमार की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। बता दें कि इस फिल्म के जरिए ही टीवी की जानी मानी अभिनेत्री मौनी रॉय फिल्मी दुनिया में एंट्री मारने वाली है।

अब हम जो खबर आपको बताने जा रहे हैं, वो 'गोल्ड' के सेट से जुड़ी हुई है। हम सभी जानते हैं कि अक्षय शानदार कलाकार के साथ-साथ एक मस्त-मौला इंसान हैं। अब अक्षय किसी फिल्म में हो और शूटिंग के दौरान सेट पर मस्ती ना हुई हो ? ऐसा हो सकता है क्या ? वैसे भी अक्षय कुमार अपने को-स्टार पर प्रैंक खेलने के लिए काफी मशहूर है। गोल्ड के सेट पर भी कुछ ऐसा ही हुआ है। अक्षय ने एक ऐसा ही मजाकिया वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है, जिसमें अक्षय कुमार बीबीसी के रिपोर्टर बन कर मौनी राय को फोन करते हैं।

मौनी को इस बात का जरा सा भी आभास नहीं होता है कि जो इंसान फोन पर बात रहा है, वो कोई रिपोर्टर नहीं बल्कि अक्षय हैं। रिपोर्टर का फोन समझकर मौनी पूछे गए सवालों का बड़े सलीके और सावधानी के साथ जवाब दे रही होती हैं। अक्षय बात करते-करते जब जब मौनी के पीछे खड़े होकर अगला सवाल पूछते है तब जाकर मौनी को अंदाजा लगता है कि फोन पर अक्षय ही थे। मौनी को जैसे ही पता चलता है कि उनके साथ मजाक किया गया है, वह अक्षय से कहती है वह उनसे बात नही करेगी और इस दौरान मौनी का चेहरा देखने लायक होता है। वहीं सेट पर मौजूद सभी लोग मौनी और अक्षय की ये मस्ती देखकर खूब हंसते है।

आपको बता दें कि फिल्म की कहानी हॉकी खिलाड़ी की रियल लाइफ पर आधारित है, जिसने आजाद भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीत कर भारत का नाम पूरी दुनिया में गर्व से ऊंचा किया था। ट्रेलर में आजाद भारत के लिए 'गोल्ड' जीतने का सपना देखने वाले हॉकी खिलाड़ी की जिंदगी को दिखाया गया है। गौरतलब है कि टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय की यह डेब्यू फिल्म है। फिल्म में अक्षय और मौनी के अलावा कुणाल कपूर, अमित साध और सनी कौशल ने भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। यह फिल्म 15 अगस्त, 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक