न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई : वैनिटी वैन की स्ट्राइक, शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार को उठानी पड़ी टॉयलेट की समस्या

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों फिल्म केसरी (Kesari) की शूटिंग कर रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 15 Dec 2018 4:39:21

मुंबई : वैनिटी वैन की स्ट्राइक, शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार को उठानी पड़ी टॉयलेट की समस्या

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों फिल्म केसरी (Kesari) की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में वे मेलेटरी कमान्डर का रोल प्ले कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग फिल्मसिटी के हैलीपैड पर हो रही है। मगर वैनिटी वैन की स्ट्राइक की वजह से एक्टर को शौचालय जाने में समस्या हो रही है। बता दे, फ‍िल्‍म की शूट‍िंग के दौरान काफी संख्‍या में वैनिटी वैन की जरूरत होती है। लीड एक्‍टर्स को जहां अलग अलग वैनिटी उपलब्‍ध कराई जाती है वहीं कुछ वैनिटी अन्‍य एक्‍टर्स के लिए रखी जाती हैं। मुंबई में वैनिटी वैन का बिजनेस अच्‍छा खासा है। सरकार ने वैन‍िटी वैन संचालकों पर लगने वाला टैक्‍स बढ़ा दिया है जिसकी वजह से वैनिटी वैन्‍स एसोसिएशन ने स्ट्राइक कर दी है। इससे फ‍िल्‍म मेकर्स की मुश्‍किलें बढ़ गई हैं। मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में इस स्ट्राइक की वजह से फ‍िल्‍मों की शूट‍िंग प्रभावित हो रही है। बता दें कि वैन‍िटी उस वाहन को कहते हैं जिसमें स‍ितारे शूट के लिए तैयार होते हैं और उसी में उनके जरूरत की सभी चीजें यहां तक कि वॉशरूम भी उसी में होते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, अक्षय को टॉयलेट जाने के लिए लंबे वक्त का इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में टॉयलेट एक प्रेमकथा के हीरो अक्षय कुमार को टॉयलेट के बिनाशूट करना पड़ा। टॉयलेट के लिए उन्‍हें पास के स्‍टूडियोज में जाना पड़ा। महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी किए गए नए टेक्स रेगुलेशन के विरोध में वैनिटी वैन वालों की स्ट्राइक चल रही है। इस वजह से शूटिंग करने में कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

bollywood,Akshay Kumar,vanity van strike,2point0,kesari

दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर को टॉयलेट करने के लिए पास के स्टूडियो में जाना पड़ता है। इस स्ट्राइक का सामना सिर्फ अक्षय ही नहीं, बल्कि पूरी कास्ट और क्रू को करना पड़ रहा है। स्क्वायर मीटर की दर से 5000 रुपए और साल के हिसाब से हर एक वैनिटी वैन पर 1.25 लाख का टैक्स लगाया गया है। जबकी दूसरे राज्यों में साल भर का टैक्स 12 हजार रुपए के करीब होता है। इस फासले को कम करने के क्रम में वैनिटी वैन एसोसिएशन स्ट्राइक पर है। ये स्ट्राइक 10 दिसंबर से चल रही है। ये कब तक चलेगी इस बारे में अभी कुछ भी साफ तौर पर सामने नहीं आया है।

केसरी फिल्म के प्रोड्यूसर ने 2.50 रुपए खर्च कर के मेक अप रूम का इंतजाम किया है। मगर टॉयलेट की व्यवस्था नहीं हो सकी है। कुछ समय पहले ही केसरी के सेट पर आग लग गई थी। अक्षय कुमार एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे थे।

फिल्म के बारे में बात करते हुए अक्षय ने कहा था- ऐसा नहीं है कि मैं एक तरह की फिल्में ही करूंगा। मैं केसरी नामक एक वॉर फिल्म कर रहा हूं। अपने करियर में मैं इस तरह की फिल्म पहली दफा कर रहा हूं। ये मेरे लिए नया है। इसलिए मैं फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हूं।

bollywood,Akshay Kumar,vanity van strike,2point0,kesari

16वें दिन '2.0' ने बॉक्स ऑफिस पर आए इतने करोड़

बॉक्स ऑफिस पर पिछले दो सप्ताह से सफलता का परचम लहरा रही रजनीकांत-अक्षय कुमार (Rajinikanth-Akshay Kumar) की 2.0 ने इंटरनेट पर भी जबरदस्त कामयाबी हासिल कर ली है। निर्देशक शंकर की यह फिल्म 2018 की सबसे ज्यादा सर्च करने वाली फिल्म बन गई है। इस मामले में 2.0 ने सलमान खान की रेस-3 और रणबीर कपूर की संजू को पीछे छोड़ दिया है। इस कीर्तिमान को हासिल करने वाली यह पहली दक्षिण भारत की फिल्म बन गई है।

वहीं बात करें बॉक्स ऑफिस की तो इस फिल्म ने ग्लोबली अब तक 725 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। भारत में इस फिल्म के हिन्दी वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर 180 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। गुरुवार तक यह फिल्म हिन्दी वर्जन से 177 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम