न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'रुस्तम' की वर्दी नीलाम करने के चक्कर में अक्षय कुमार और ट्विंकल को मिला कानूनी नोटिस

बॉलीवुड के 'खिलाड़ी कुमार' यानी अक्षय कुमार और उनकी पत्नी टि्वंकल खन्ना को फिल्म 'रुस्तम' में नौसेना अधिकारी के रूप में पहनी वर्दी की नीलामी को लेकर कानूनी नोटिस भेजा गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 10 May 2018 11:17:56

'रुस्तम' की वर्दी नीलाम करने के चक्कर में अक्षय कुमार और ट्विंकल को मिला कानूनी नोटिस

बॉलीवुड के 'खिलाड़ी कुमार' यानी अक्षय कुमार और उनकी पत्नी टि्वंकल खन्ना को फिल्म 'रुस्तम' में नौसेना अधिकारी के रूप में पहनी वर्दी की नीलामी को लेकर कानूनी नोटिस भेजा गया है। नोटिस में कहा गया है कि 'इन लोगों ने सशस्त्र बलों के कर्मियों व शहीद सैनिकों की विधाओं के भावनाओं से खेला है।' ख़बरों के अनुसार यह नोटिस नीलामी करने वाली संस्था साल्टस्काउट को भी भेजा गया है, जिसने नौसेना अधिकारी की वर्दी की ऑनलाइन बोली लगाई है। बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्‍म 'रुस्‍तम' के लिए ही उन्‍हें पिछले साल उनके करियर की पहला नेशनल अवॉर्ड मिला है।

नीलामी 26 मई की रात बंद होगी

- वर्दी के लिए बुधवार दोपहर सबसे ज्यादा बोली 2,35,000 रुपये लगाई गई। इसमें कमीज, पतलून व टोपी शामिल है।

- यह नीलामी 26 मई की रात बंद होगी।

- अक्षय व ट्विंकल ने कहा है कि नीलामी से प्राप्त धन का इस्तेमाल सामाजिक कार्य के लिए किया जाएगा व इसका 90 फीसद इस्तेमाल एनजीओ जेनिस ट्रस्ट के लिए किया जाएगा।

- जेनिस ट्रस्ट महाराष्ट्र के पंचगनी में जानवरों के बचाव व इलाज का कार्य करता है।

- नौसेना की वर्दी की नीलामी पर कुछ सेवारत व पूर्व सैनिकों ने अपनी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि इस वर्दी की नीलामी कर इन दोनों लोगों ने राष्ट्रीय हितों के प्रति असम्मान दिखाया है और साथ ही सैनिकों और शहीद सैनिकों की विधावाओं की भावनाओं से खेला है।

bollywood,Akshay Kumar,twinkle khanna,legal notice,auction,rustom dress

असली नौसैन्य वर्दी

- बता दे कि अपनी इस वर्दी को ‘असली नौसैन्य वर्दी’ बताए जाने के लिए अक्षय कुमार की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई है।

- अक्षय के साथ ही उनकी पत्‍नी को भी इसके लिए ट्रोल किया जा चुका है। इस पर जवाब देते हुए हाल ही में अक्षय कुमार ने कहा कि वह एक ‘अच्छे काम’ के लिए परिधान नीलाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी को कोई समस्या है तो वह इस बारे में कुछ नहीं कर सकते हैं।

इस कानूनी नोटिस में अक्षय और ट्विंकल से नीलामी रद्द करने के लिए कहा गया है और चेतावनी दी गई है कि ऐसा नहीं करने पर भारतीय दंड संहिता के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल