न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजय देवगन को हुई गंभीर बीमारी, इस कारण से नहीं कर पा रहे है आराम

बॉलीवुड के 'सिंघम' अजय देवगन इन दिनों काफी परेशानी से गुजर रहे हैं। खबर है कि अजय एक बीमारी से जूझ रहे हैं और उसी हालत में उन्हें फिल्मों के शूटिंग भी करने पड़ रहे हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 01 May 2018 4:36:06

अजय देवगन को हुई गंभीर बीमारी, इस कारण से नहीं कर पा रहे है आराम

बॉलीवुड के 'सिंघम' अजय देवगन इन दिनों काफी परेशानी से गुजर रहे हैं। खबर है कि अजय एक बीमारी से जूझ रहे हैं और उसी हालत में उन्हें फिल्मों के शूटिंग भी करने पड़ रहे हैं। बता दें, अजय देवगन इन दिनों लव रंजन की फिल्म 'टोटल धमाल' की शूटिंग में बिजी हैं। डीएनए में प्रकाशित एक खबर के अनुसार अजय टेनिस एल्बो की परेशानी से ग्रसित हैं। उनके हाथ में इस समय इतना दर्द है कि वह अपने आप एक कप भी नहीं उठा पा रहे हैं। बीमार होने के बाद भी अजय लगातार शूटिंग कर रहे हैं, क्योंकि अभी शूटिंग से ब्रेक लेना उनके लिए बिलकुल भी मुमकिन नहीं है। इसके पीछे की वजह यह है कि प्रोड्यूसर्स ने बाकी एक्टर्स के साथ भी शूट की डेट फिक्स कर रखी है।

बता दें, 'टोटल धमाल' के अलावा अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'तानाजी - द अनसंग योद्धा' की तैयारी कर रहे हैं। इसमें वह शिवाजी की सेना के सैन्य नेता सुबेदार तानाजी मालुसरे की शीर्षक भूमिका निभाते दिखेंगे। इस ऐतिहासिक फिल्म के बारे में उन्होंने कहा, "तैयारी चल रही है और हम अगस्त में शूटिंग शुरू करेंगे।" अजय एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में भी दिखेंगे। इसमें राकुल प्रीत सिंह और तब्बू जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है।

हाल ही में न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में अजय देवगन ने बताया था कि वह उन्हीं फिल्मों से जुड़ते हैं, जो उन्हें पसंद आती है। बता दें, अजय ने फिल्म 'आपला मानूस' के साथ मराठी सिनेमा में कदम रखा है। यह फरवरी में रिलीज हुई थी। यह पूछे जाने पर कि क्या वह और मराठी फिल्मों में भी काम करना चाहेंगे, अजय ने आईएएनएस से कहा, "जब मैं अच्छी पटकथा सुनता हूं तो मैं उसमें काम करना चाहता हूं। जब मैंने यह पटकथा ('आपला मानूस') सुनी, तो मुझे यह शानदार लगी। रिलीज के बाद इसे सराहा गया। मैं कोई भी चीज तभी करता हूं अगर वह मुझे पसंद आती हैं।"

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज

न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'

क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा

अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग

8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात

टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव

'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा

ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके

फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज

सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक