न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

27 साल: 111 फिल्में, 5 सुपरहिट, 1 बम्पर हिट, 60 पुरस्कार, ये हैं सिंघम

अजय देवगन आज अपना 50वें वर्ष में प्रवेश कर गए हैं। वे 49वाँ जन्म दिन अपने परिवार के साथ मना रहे हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 02 Apr 2018 6:17:25

27 साल: 111 फिल्में, 5 सुपरहिट, 1 बम्पर हिट, 60 पुरस्कार, ये हैं सिंघम

अजय देवगन आज अपना 50वें वर्ष में प्रवेश कर गए हैं। वे 49वाँ जन्म दिन अपने परिवार के साथ मना रहे हैं। उम्र के 50वें वर्ष में प्रवेश करने वाले अजय देवगन ने हिन्दी सिनेमा को अपने जीवन के 27 वर्ष दिए हैं। गत वर्ष दीवाली पर उन्होंने करियर के 28वें वर्ष में प्रवेश किया था। इस वर्ष की शुरूआत में उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर एक और 100 करोड़ी फिल्म ‘रेड’ दी है। राजकुमार गुप्ता के साथ पहली बार काम करते हुए बिना अपने क्रोध को दर्शाये, बिना लात घूंसे चलाए उन्होंने दर्शकों को अपने साथ इस कदर जोडऩे में सफलता प्राप्त की जिसने एक विशिष्ट फिल्म को आम फिल्म की तरह लोकप्रिय बना दिया।

गत वर्ष दीपावली पर प्रदर्शित हुई निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की। रोहित शेट्टी के साथ 10 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके अजय देवगन की अपने 27 वर्षीय फिल्म करियर में यह पहली ऐसी फिल्म रही जिसने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड का आंकड़ा पार किया है। उनकी पिछली सौ करोड़ी फिल्म ‘शिवाय’ थी जिसने 144 करोड का कारोबार किया था। सौ करोड़ी क्लब में अजय देवगन की अधिकांश वे फिल्में हैं जिनका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। इनमें सिंघम, सिंघम रिटर्न, बोल बच्चन और गोलमाल सीरीज की दो फिल्में शामिल हैं।

27 साल: 111 फिल्में, 5 सुपरहिट, 1 बम्पर हिट, 60 पुरस्कार, ये हैं सिंघम

वर्ष 1991 में कुक्कू कोहली के निर्देशन में बनी ‘फूल और कांटे’ से अपना करियर शुरू करने वाले अजय देवगन ने अपने 27 वर्षीय सफर में दो राष्ट्रपति पुरस्कार (जख्म - निर्देशक महेश भट्ट और द लीजेण्ड ऑफ भगतसिंह - निर्देशक राजकुमार संतोषी) सहित अब तक 60 पुरस्कार जीतने में सफलता प्राप्त की है। उन्हें कुल मिलाकर 65 पुरस्कारों के लिए नामांकित किया जा चुका है।

दर्शकों व निर्देशकों की नजर में एक्शन मैन की छवि बना चुके अजय देवगन ने रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्मों के जरिए अपने कॉमिक अभिनय का जलवा दर्शकों को दिखाया है। दर्शकों ने उन्हें जहां एक्शन मैन में स्वीकार किया वहीं उन्होंने अजय देवगन की गोलमाल सीरीज को बेहद पसन्द किया है, जिसका ताजा उदाहरण गोलमाल अगेन की सफलता है।

27 साल: 111 फिल्में, 5 सुपरहिट, 1 बम्पर हिट, 60 पुरस्कार, ये हैं सिंघम

चर्चित एक्शन निर्देशक वीरू देवगन के पुत्र अजय देवगन का असली विशाल वीरू देवगन है, जिसे उन्होंने ‘फूल और कांटे’ में बदल कर अजय देवगन कर लिया। 111 फिल्मों में काम कर चुके अजय देवगन ने बतौर खलनायक दो फिल्मों ‘दीवानगी’ और ‘खाकी’ में काम किया जिसके उन्होंने सर्वश्रेष्ठ खलनायक का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता। ‘दीवानगी’ थ्रिलर फिल्म थी, जिसका निर्देशन लेखक अनीस बज्मी ने किया था। फिल्म ‘हलचल’ की शूटिंग के दौरान उनका काजोल के साथ एक रिश्ता बना। काजोल के साथ उन्होंने 1999 में शादी की और वर्ष 2008 में बतौर निर्देशक ‘यू, मी और हम’ के साथ अपनी निर्देशकीय पारी शुरू की। आठ साल के अन्तराल के बाद उन्होंने अपने निर्देशन में दूसरी फिल्म ‘शिवाय’ का निर्माण किया, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे सफलता प्राप्त करते हुए कुल 144 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की।

27 साल में 110 फिल्मों में काम कर चुके अजय देवगन का करियर औसत रहा है। उनके खाते में सफल कम और असफल फिल्मों के नाम बहुत ज्यादा हैं। इसके बावजूद उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों को अपने साथ जोडने में सफलता प्राप्त की। वर्तमान में अजय देवगन बॉक्स ऑफिस के सफल सितारों में शुमार होते हैं। गत वर्ष उनकी दो फिल्में बादशाहो और गोलमाल अगेन प्रदर्शित हुई।

गोलमाल अगेन ने जहाँ 200 करोड से ज्यादा का कारोबार किया है, वहीं मिलन लूथरिया के निर्देशन में बनी ‘बादशाहो’ ने 70 करोड का कारोबार किया है। मिलन लूथरिया के साथ अजय देवगन इससे पहले ‘कच्चे धागे’ और ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुम्बई’ फिल्में कर चुके हैं। ‘कच्चे धागे’ मिलन लूथरिया की पहली निर्देशकीय फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता प्राप्त की थी। ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुम्बई’ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड का कारोबार किया था। ऐसे में ‘बादशाहो’ से भी यही उम्मीद थी, जो पूरी न हो सकी।

‘रेड’ का प्रदर्शन हो चुका है और यह उनकी एक और सौ करोड़ी फिल्म साबित हो गई है। इस फिल्म की कमाई में जहाँ अजय देवगन के अभिनय का हाथ रहा है, वहीं दूसरी ओर राजकुमार गुप्ता का निर्देशन काबिल-ए-तारीफ है। आने वाले समय में अजय देवगन कॉमेडी जोनर की फिल्मों के साथ-साथ एक्शन जोनर में भी नजर आएंगे। उम्मीद की जा सकती है दर्शक अपने इस चहेते अभिनेता को हर जोनर में पसन्द करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय जहाज पर हमले को लेकर अमेरिका-ईरान आमने-सामने, ट्रंप के आरोपों पर तेहरान का पलट
भारतीय जहाज पर हमले को लेकर अमेरिका-ईरान आमने-सामने, ट्रंप के आरोपों पर तेहरान का पलट
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
एम्स भोपाल में लापरवाही! ब्लड कैंसर से जूझ रहे 3 वर्षीय बच्चे को लगा गलत इंजेक्शन, हुई मौत; दो नर्सिंग अधिकारियों पर FIR
एम्स भोपाल में लापरवाही! ब्लड कैंसर से जूझ रहे 3 वर्षीय बच्चे को लगा गलत इंजेक्शन, हुई मौत; दो नर्सिंग अधिकारियों पर FIR
जेब में महज 500 रुपये, आंखों में बड़े सपने... बरेली से मुंबई तक का सफर तय कर बॉलीवुड स्टार बनीं दिशा पाटनी
जेब में महज 500 रुपये, आंखों में बड़े सपने... बरेली से मुंबई तक का सफर तय कर बॉलीवुड स्टार बनीं दिशा पाटनी
'कॉमेडी नहीं, समाज को बिगाड़ने का जरिया बन रहा है ऐसा कंटेंट', प्रणीत मोरे विवाद पर भड़के सुनील पाल
'कॉमेडी नहीं, समाज को बिगाड़ने का जरिया बन रहा है ऐसा कंटेंट', प्रणीत मोरे विवाद पर भड़के सुनील पाल
कमाई में आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'पेद्दी' का दबदबा, 9 दिनों में कमा लिए इतने करोड़
कमाई में आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'पेद्दी' का दबदबा, 9 दिनों में कमा लिए इतने करोड़
'370 वाली बिरयानी' विवाद के बाद अब मधुर विरली घिरे, रेप पर की गई टिप्पणी से सोशल मीडिया में मचा बवाल
'370 वाली बिरयानी' विवाद के बाद अब मधुर विरली घिरे, रेप पर की गई टिप्पणी से सोशल मीडिया में मचा बवाल
बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी 'भारत भाग्य विधाता', कंगना रनौत की पिछली फिल्मों से भी रही पीछे, पहले दिन की कमाई ने चौंकाया
बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी 'भारत भाग्य विधाता', कंगना रनौत की पिछली फिल्मों से भी रही पीछे, पहले दिन की कमाई ने चौंकाया
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
तीन भारतीयों की मौत पर भड़के एस जयशंकर,मार्को रूबियो को फोन कर सुनाई खरी-खोटी
तीन भारतीयों की मौत पर भड़के एस जयशंकर,मार्को रूबियो को फोन कर सुनाई खरी-खोटी
हापुड़ में किराए के मकान से महिला का शव बरामद, शरीर पर मिले चोट के निशान; पति फरार
हापुड़ में किराए के मकान से महिला का शव बरामद, शरीर पर मिले चोट के निशान; पति फरार
TMC में उथल-पुथल के बीच BJP की रणनीति स्पष्ट, सभी बागी नेताओं के लिए नहीं खुलेंगे पार्टी के दरवाजे
TMC में उथल-पुथल के बीच BJP की रणनीति स्पष्ट, सभी बागी नेताओं के लिए नहीं खुलेंगे पार्टी के दरवाजे
FIFA World Cup 2026: वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार दिखा ऐसा नज़ारा, ड्रॉ के बावजूद कनाडा ने रच दिया अनोखा रिकॉर्ड
FIFA World Cup 2026: वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार दिखा ऐसा नज़ारा, ड्रॉ के बावजूद कनाडा ने रच दिया अनोखा रिकॉर्ड
NDA की नजर लोकसभा में 2/3 बहुमत पर, TMC के बाद अब इस बड़े विपक्षी दल में टूट की चर्चा
NDA की नजर लोकसभा में 2/3 बहुमत पर, TMC के बाद अब इस बड़े विपक्षी दल में टूट की चर्चा