न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Metoo कैंपेन पर खुलकर बोलीं ऐश्वर्या, अकेले में म‍िलना चाहता था हॉलीवुड का ये प्रोड्यूसर

यहां पर ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर पिछले कुछ समय से चल रहे #MeToo कैंपेन का सपॉर्ट किया। ऐश्वर्या ने कहाअच्छी बात यह है कि लोग इस बारे में बात कर रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 28 Mar 2018 9:41:04

Metoo कैंपेन पर खुलकर बोलीं ऐश्वर्या, अकेले में म‍िलना चाहता था हॉलीवुड का ये प्रोड्यूसर

जबसे #MeToo मूवमेंट शुरू हुआ है उसके बाद से बॉलीवुड और हॉलीवुड के कई एक्टर-एक्ट्रेस अपने साथ हुए यौन शोषण के बारे में खुलकर सामने आए है। हाल में ऐश्वर्या एक ब्रैंड के प्रमोशन के सिलसिले में बेटी आराध्या और पति अभिषेक बच्चन के साथ सिडनी गई हुई थीं। यहां पर ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर पिछले कुछ समय से चल रहे #MeToo कैंपेन का सपॉर्ट किया। ऐश्वर्या ने कहाअच्छी बात यह है कि लोग इस बारे में बात कर रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि यह मुद्दा दुनिया के किसी एक कोने में सिमट जाएगा। बल्कि यह तो बिजनेस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने का जरिया बना है। अभी भी लोग इसके बारे में सोच रहे हैं और निडर होकर बात कर रहे हैं।

bollywood,Aishwarya Rai Bachchan,abhishek bachchan,metoo

आपको बता दें कि कुछ समय पहले ऐश्वर्या राय के मैनेजर सिमोन शेफील्ड ने बताया था कि कैसे हार्वे विंसटीन नाम के हॉलीवुड प्रोड्यूसर ने उनकी क्लाइंट को मोलेस्ट करने की कोशिश की थी। सिमोन ने कहा, ‘मैं ऐश्वर्या का मैनेजर था। यह बहुत हास्यापद है कि हार्वे ने कई बार ऐश्वर्या के साथ अकेले में समय बिताने की कोशिश की। उसने कई बार मुझसे मीटिंग में से चले जाने को कहा। मैंने हर बार उनसे मना किया। जब हम उसके ऑफिस से बाहर आने लगे तो वो मुझे कॉर्नर में ले गया और पूछा, मैं ऐश्वर्या को अकेले में पाने के लिए क्या करूं। जब मैं और ऐश्वर्या होटल से लौट आए तो मैंने हार्वे को बहुत गंदा सा गिफ्ट भेजकर उसे शुक्रिया कहा था।' 'जी हां, इसके बाद उसने मुझे डराने-धमकाने की कोशिश की थी। उसने मुझसे कहा कि अब वो मेरे साथ कभी काम नहीं करेगा। मैं अब उससे क्या कहता। मैं यह सब छपवा भी नहीं सकता था। लेकिन मैं अपने क्लाइंट के साथ बदसलूकी करने की इजाजत किसी को भी नहीं दे सकता।'

बता दे, कुछ दिन पहले 67 साल की एक्ट्रेस डेजी ईरानी ने भी बताया कि 6 साल की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े एक शख्स ने उनके साथ रेप किया था। इतना ही नहीं उन्हें बेल्ट से पीटा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल