न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जॉन अब्राहम ने भी छोड़ी ‘रॉ’, वजह बनी ‘राजी’

हाल ही में मेघना गुलजार की आगामी फिल्म ‘राजी’ का ट्रेलर जारी किया गया था। बताया जा रहा है कि आलिया भट्ट अभिनीत इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद अभिनेता जॉन अब्राहम ने अपनी अगली फिल्म ‘रॉ’ से अपना नाम वापस ले लिया है

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 16 Apr 2018 3:30:58

जॉन अब्राहम ने भी छोड़ी ‘रॉ’, वजह बनी ‘राजी’

हाल ही में मेघना गुलजार की आगामी फिल्म ‘राजी’ का ट्रेलर जारी किया गया था। बताया जा रहा है कि आलिया भट्ट अभिनीत इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद अभिनेता जॉन अब्राहम ने अपनी अगली फिल्म ‘रॉ’ से अपना नाम वापस ले लिया है। यह एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसके लिए गत वर्ष पहले सुशांत सिंह राजपूत को लिया गया था, लेकिन उन्होंने इस फिल्म के पोस्टर जारी होने के बाद उसे छोड़ दिया था। निर्माताओं ने अन्य अभिनेताओं के नामों पर विचार करने के बाद अभी कुछ माह पूर्व ही जॉन अब्राहम को अपनी फिल्म के लिए साइन किया था।

डीएनए ने अपनी एक ताजा खबर में इस बात की जानकारी दी है कि अब जॉन अब्राहम ने भी इस फिल्म को करने से इंकार कर दिया है। डीएनए की खबर के अनुसार, ‘जॉन को फिल्म रॉ की कहानी पढक़र लगा था कि यह आलिया भट्ट की ‘राजी’ जैसी ही है। कुछ दिनों पहले जब उन्होंने ‘राजी’ का ट्रेलर देखा तो उन्हें इस बात पर पक्का भरोसा हो गया। फिल्म ‘रॉ’ और राजी में अंतर इतना है कि ‘रॉ’ की कहानी एक पुरुष के नजरिए से दिखाई जायेगी।’ डीएनए के सूत्र के अनुसार, ‘फिल्म ‘रॉ’ की कहानी एक ऐसे जासूस की है जो पाकिस्तानी सेना ज्वाइन करता है और वहां से खुफिया जानकारियाँ भारत भेजता है। फिल्म के निर्माताओं ने जॉन से कहा कि वो कहानी में थोड़ा बदलाव करेंगे लेकिन जॉन फिर भी इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए तैयार नहीं हुए। उन्हें ऐसा लगा कि बदलावों के बाद भी फिल्म की स्टोरी लाइन वैसी ही रहेगी। इसीलिए उन्होंने निर्माताओं से कहा कि वो इस फिल्म को नहीं कर पायेंगे।’ डीएनए ने अपनी खबर में इस बात की जानकारी भी दी है कि फिल्म से जुड़े एक दूसरे सूत्र ने उन्हें बताया है कि फिल्म ‘रोमियो अकबर वॉल्टर’ जरूर असीमित समय के लिए रुक गई हो लेकिन इसकी वजह एकदम अलग है।

सूत्र के अनुसार, ‘जब फिल्म के निर्माताओं ने ‘रॉ’ का बजट निकाला तो वो 40-45 करोड़ के आसपास बैठा। उन्हें लगा कि जॉन के साथ बनाई गई किसी फिल्म के लिए यह रकम रिकवर करना बहुत मुश्किल है। जिसके चलते निर्माताओं ने ‘रॉ’ को थोड़े समय के लिए रोक दिया है। ‘रॉ’ के निर्माता भविष्य में जब इस फिल्म को बनायेंगे तो इसमें किसी बड़े स्टार को लेंगे ताकि उनकी लागत आसानी से निकल सके।’

हालांकि फिल्म में काम करने या नहीं करने के बारे स्वयं जॉन अब्राहम ने अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

शुभेंदु-भूपेंद्र सिर्फ फ्रंटफुट पर, TMC में टूट की असली स्क्रिप्ट के पीछे आंध्र के BJP सांसद का नाम?
शुभेंदु-भूपेंद्र सिर्फ फ्रंटफुट पर, TMC में टूट की असली स्क्रिप्ट के पीछे आंध्र के BJP सांसद का नाम?
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
'बीजेपी लोकतंत्र नहीं, किम जोंग उन मॉडल पर काम कर रही है', रेवंत रेड्डी ने  राज्यसभा चुनाव को लेकर लगाए गंभीर आरोप
'बीजेपी लोकतंत्र नहीं, किम जोंग उन मॉडल पर काम कर रही है', रेवंत रेड्डी ने राज्यसभा चुनाव को लेकर लगाए गंभीर आरोप
जेब में महज 500 रुपये, आंखों में बड़े सपने... बरेली से मुंबई तक का सफर तय कर बॉलीवुड स्टार बनीं दिशा पाटनी
जेब में महज 500 रुपये, आंखों में बड़े सपने... बरेली से मुंबई तक का सफर तय कर बॉलीवुड स्टार बनीं दिशा पाटनी
'कॉमेडी नहीं, समाज को बिगाड़ने का जरिया बन रहा है ऐसा कंटेंट', प्रणीत मोरे विवाद पर भड़के सुनील पाल
'कॉमेडी नहीं, समाज को बिगाड़ने का जरिया बन रहा है ऐसा कंटेंट', प्रणीत मोरे विवाद पर भड़के सुनील पाल
कमाई में आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'पेद्दी' का दबदबा, 9 दिनों में कमा लिए इतने करोड़
कमाई में आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'पेद्दी' का दबदबा, 9 दिनों में कमा लिए इतने करोड़
'370 वाली बिरयानी' विवाद के बाद अब मधुर विरली घिरे, रेप पर की गई टिप्पणी से सोशल मीडिया में मचा बवाल
'370 वाली बिरयानी' विवाद के बाद अब मधुर विरली घिरे, रेप पर की गई टिप्पणी से सोशल मीडिया में मचा बवाल
बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी 'भारत भाग्य विधाता', कंगना रनौत की पिछली फिल्मों से भी रही पीछे, पहले दिन की कमाई ने चौंकाया
बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी 'भारत भाग्य विधाता', कंगना रनौत की पिछली फिल्मों से भी रही पीछे, पहले दिन की कमाई ने चौंकाया
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
दिल्ली में बिजली बिल होंगे महंगे, DERC ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने को दी मंजूरी; छोटे उपभोक्ताओं को राहत जारी
दिल्ली में बिजली बिल होंगे महंगे, DERC ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने को दी मंजूरी; छोटे उपभोक्ताओं को राहत जारी
हापुड़ में किराए के मकान से महिला का शव बरामद, शरीर पर मिले चोट के निशान; पति फरार
हापुड़ में किराए के मकान से महिला का शव बरामद, शरीर पर मिले चोट के निशान; पति फरार
TMC में उथल-पुथल के बीच BJP की रणनीति स्पष्ट, सभी बागी नेताओं के लिए नहीं खुलेंगे पार्टी के दरवाजे
TMC में उथल-पुथल के बीच BJP की रणनीति स्पष्ट, सभी बागी नेताओं के लिए नहीं खुलेंगे पार्टी के दरवाजे
FIFA World Cup 2026: वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार दिखा ऐसा नज़ारा, ड्रॉ के बावजूद कनाडा ने रच दिया अनोखा रिकॉर्ड
FIFA World Cup 2026: वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार दिखा ऐसा नज़ारा, ड्रॉ के बावजूद कनाडा ने रच दिया अनोखा रिकॉर्ड
NDA की नजर लोकसभा में 2/3 बहुमत पर, TMC के बाद अब इस बड़े विपक्षी दल में टूट की चर्चा
NDA की नजर लोकसभा में 2/3 बहुमत पर, TMC के बाद अब इस बड़े विपक्षी दल में टूट की चर्चा