न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'संजू' के ब्लॉकबस्टर होते ही राजकुमार हिरानी ने लिया बड़ा फैसला, अब उनकी हर फिल्म का हिस्सा होंगे रणबीर कपूर

रणबीर कपूर अब राजकुमार हिरानी की हर फिल्म का हिस्सा होंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Aug 2018 8:58:39

'संजू' के ब्लॉकबस्टर होते ही राजकुमार हिरानी ने लिया बड़ा फैसला, अब उनकी हर फिल्म का हिस्सा होंगे रणबीर कपूर

राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म 'संजू' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक करीब 341 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने के बाद राजू हिरानी उन्हें अपना लकी चार्म मानने लगे हैं। दरअसल, 'संजू' न केवल रणबीर कपूर बल्कि डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के करियर की भी सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई है। फिल्म की इस अपार सफलता के बाद राजू हिरानी ने रणबीर कपूर के साथ मिलकर एक ऐसा कदम उठाया, जिसे सुनकर रणबीर के फैंस भी खुश हो जाएंगे।

वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर अब राजकुमार हिरानी की हर फिल्म का हिस्सा होंगे। इसका मतलब यह कतई नहीं है कि रणबीर कपूर अब से राजकुमार हिरानी की हर फिल्म के हीरो होंगे। इस फैसले का मतलब यह है कि रणबीर कपूर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की हर फिल्म में कुछ न कुछ करते नजर आएंगे। इसकी शुरुआत 'मुन्नाभाई सीरीज' के साथ हो चुकी है।

हमारे सहयोगी मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक में मुन्नाभाई के तीसरे पार्ट में रणबीर ने 'सरकिट' के रोल के लिए 'अरशद वारसी' को रिप्लेस कर दिया है। संजू के अलावा रणबीर कपूर पीके में भी स्पेशल अपीरियंस दे चुके हैं।

bollywood,sanju,ranbir kapoor,rajkumar hirani,sanju movie,download sanju

पांच हफ़्तों में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी 'संजू'

ट्रेड एक्सपर्ट तरन आदर्श ने ‘संजू’ के पांचों हफ्तों के आंकड़े शेयर किए हैं, जिनके मुताबिक इसने अब तक सिनेमाघरों में 341.22 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। इसी के साथ यह ‘दंगल’ और ‘बाहुबली 2’ के बाद तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। अगर फिल्म के पांचों हफ्तों की कमाई पर एक नजर दौड़ाई जाए तो वो कुछ इस प्रकार रही है:

पहला हफ्ता: 202.51 करोड़ रुपए
दूसरा हफ्ता: 92.67 करोड़ रुपए
तीसरा हफ्ता: 31.62 करोड़ रुपए
चौथा हफ्ता: 10.48 करोड़ रुपए
पांचवा हफ्ता: 3.94 करोड़ रुपए

एक नजर बॉलीवुड की Top-10 वर्ल्डवाइड कलेक्शन करने वाली फिल्मों पर...

1. 'बाहुबली: द कनक्लूजन' - 802 करोड़ रुपये
2. 'दंगल' - 702 करोड़ रुपये
3. 'पीके' - 616 करोड़ रुपये
4. 'बजरंगी भाईजान' - 604 करोड़ रुपये
5. 'सुल्तान' - 577 करोड़ रुपये
6. 'संजू' - 570 तकरीबन करोड़ रुपये
7. 'टाइगर जिंदा है' - 565 करोड़ रुपये
8. 'पद्मावत' - 546 करोड़ रुपये
9. 'धूम 3' - 524 करोड़ रुपये
10. 'चेन्नई एक्सप्रेस' - 396 करोड़ रुपये

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक