न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'आशिक बनाया आपने' में बोल्ड सीन देने का था तनुश्री दत्ता को अफसोस, इंटरव्यू के दौरान खुद कबूली ये बात, देखे वीडियो

साल 2005 में अपनी फिल्म 'आशिक बनाया आपने' में अपने बोल्ड सीन देने के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री में सनसनी मचा देने वाली एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता इन दिनों एक बार फिर सुर्ख़ियों में है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 28 Sep 2018 4:58:22

'आशिक बनाया आपने' में बोल्ड सीन देने का था तनुश्री दत्ता को अफसोस, इंटरव्यू के दौरान खुद कबूली ये बात, देखे वीडियो

साल 2005 में अपनी फिल्म 'आशिक बनाया आपने' में अपने बोल्ड सीन देने के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री में सनसनी मचा देने वाली एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता इन दिनों एक बार फिर सुर्ख़ियों में है। इस बार अपनी कोई फिल्म को लेकर नहीं बल्कि नाना पाटेकर के ऊपर लगाये गए छेड़छाड़ के आरोप के चलते एक बार फिर लाइमलाइट में ला दिया है। तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर करीब 10 साल पहले उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इसके बाद वो काफी दिन देश से बाहर रहीं और अब अमेरिका की नागरिकता हासिल कर चुकी एक्ट्रेस जब हाल ही में भारत लौटीं तो एक बार फिर उनके लगाए इन आरोपों ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया है।

bollywood,tanushree dutta,sexual harassment,nana patekar

तुनश्री दत्ता ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि लगभग 10 साल पहले 'हॉर्न ओके प्लीज' नाम की फिल्म में एक स्पेशल गाना करने वाली थीं। जब वो इस गाने की रिहर्सल सेट पर कर रही थीं तो उन्हें नाना पाटेकर की हरकतें ठीक नहीं लगी। इसकी जानकारी जब तनुश्री ने फिल्म के निर्माताओं को दी तो उन्होंने नाना का ही साथ दिया। तनुश्री दत्ता के अनुसार, ‘बात यहीं तक नहीं रुकी। नाना पाटेकर ने एक राजनीतिक पार्टी के गुंडों को बुलाकर मेरी कार पर हमला कराया। वो तो अच्छा हुआ कि सही वक्त पर पुलिस वहां पहुंच गई। उनकी फायरिंग के बाद लोगों ने मेरी कार पर हमला करना बंद किया।’ तनुश्री ने आरोप लगाया है कि नाना पाटेकर के बारे में हर कोई जानता है। उनका बर्ताव औरतों के प्रति अपमानजनक रहा है। इंडस्ट्री के लोग उनके बारे में सब जानते हैं कि उन्होंने एक्ट्रेस के साथ मार-पीट, छेड़छाड़ की है। औरतों के प्रति उनका व्यवहार हमेशा क्रूर रहा है, लेकिन किसी भी पब्लिकेशन ने इस मुद्दे पर कुछ नहीं लिखा।

वही तनुश्री पुराने इंटरव्यू का एक वीडियो सामने आया है जिसमें खुद तनुश्री ये स्वीकार करती दिख रही हैं कि उन्हें अपनी पहली फिल्म 'आशिक बनाया आपने' में बोल्ड सीन देने का बेहद अफसोस है। उन्होंने ये भी कहा कि भविष्य में वो किसी भी ऐसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनेंगी जिसमें अंगप्रदर्शन हो। तनुश्री का जवाब सुनने के बाद शो के होस्ट रोहित रॉय खुद शॉक्ड रह गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल