न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

46 साल की उम्र में सोरोगेसी से जुड़वा बेटियों की मां बनीं लीज़ा रे, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग

एक्ट्रेस और मॉडल लीज़ा रे Lisa Ray अभी हाल ही में सोरोगेसी की मदद से जुड़वा बेटियों की मां बनी हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 17 Sep 2018 6:27:06

46 साल की उम्र में सोरोगेसी से जुड़वा बेटियों की मां बनीं लीज़ा रे, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग

एक्ट्रेस और मॉडल लीज़ा रे Lisa Ray अभी हाल ही में सोरोगेसी की मदद से जुड़वा बेटियों की मां बनी हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लीजा ने बेटियों के फोटो शेयर करते हुए यह जानकारी दी। कैंसर से जंग जीतने के बाद इस एक्ट्रेस ने सरोगेसी Surrogacy से जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। लीजा ने अपनी बेटियों का नाम 'सूफी' और 'सोलेल' रखा है। इस बारे में पूछे जाने पर लीज़ा ने कहा, 'मुझे इस बात की बेहद खुशी है जिसे मैं शब्दों में बयान नहीं कर सकती। बेटियों का ध्यान रखने के अलावा मुझे और भी कई चीज़ों को एक साथ मैनेज करना पड़ रहा है जैसे खुद का ध्यान रखना, अपने काम को वक्त देना और दोस्तों के साथ-साथ पति और परिवार के साथ भी समय बिताना शामिल है। मेरी ज़िंदगी में ढेर सारे उतार-चढ़ाव आए हैं लेकिन इस वक्त मैं ज़िंदगी में आए इस बदलाव और प्यार का भरपूर मज़ा ले रही हूं। मैं अपनी बेटियों को अपने घर मुंबई जल्द से जल्द लाना चाहती हूं।'

लीजा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से लिखा, 'सूफी और सोलेल के आने से मेरी दुनिया वापस खड़ी हो गई है। मेरी बेटियां जानती हैं कि आने वाला भविष्य महिलाओं का है। आपके समर्थन और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया।'

bollywood,lisa ray,surrogacy,surrogacy mother

लीज़ा मानती हैं कि जब उन्हें साल 2009 में एक प्रकार के ब्लड कैंसर से डायग्नॉज़ किया गया था उस वक्त ही उन्हें यह अहसास हो गया था कि लम्बे वक्त तक चलने वाली इस बीमारी की दवाइयों के चलते वह खुद कभी मां नहीं बन पाएंगी। लीज़ा कहती हैं, 'मेरी किस्मत अच्छी है कि आजकल की नई तकनीक ने मेरी उम्मीदों को बरकरार रखा और मां बनने के लिए इनका इस्तेमाल किया जा सकता है। जिसके बाद मैं और मेरे पति ने यह निर्णय लिया कि हम सोरोगेसी का सहारा लेंगे। इस प्रक्रिया के लिए भारत ही हमारी पहली पसंद थी और हमने एक नामी डॉक्टर से इस बारे में सलाह भी ली। लेकिन इस प्रक्रिया के शुरु होने से पहले ही भारत ने सोरोगेसी के नियमों में भारी दबलाव कर दिए जिसके कारण हमें गहरा झटका लगा।'

बता दे, 2009 में लीजा को मल्टी मायलोमा का पता चला था। यह प्लाज्मा कोशिकाओं के रूप में जाना जाने वाला कैंसर है, जो एंटीबॉडीज पैदा करता है। हालांकि, एक साल बाद स्टेम सेल प्रत्यारोपण के बाद डॉक्टरों ने लीजा के कैंसर मुक्त होने की घोषणा कर दी। फिलहाल, अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं लेकिन उन्हें आजीवन दवाइयों का सेवन करना है इसलिए उनके लिए गर्भधारण करना आसान नहीं था। यही वजह रही कि उन्होंने पति जेसन डेहनी के सहयोग से सरोगेसी की मदद ली। हालांकि, सबसे पहले उन्होंने भारत को इसके लिए चुना था लेकिन यहां कमर्शियल सरोगेसी पर रोक लगने के बाद उनको जॉर्जिया के त्बिलिसी में जाना पड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक