न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑफ बीट के बाद अब आम फार्मूला फिल्मों के लिए तैयार राजकुमार राव

गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर ‘स्त्री (Stree)’ सरीखी फिल्म देने वाले राजकुमार राव (Rajkummar Rao) से किसी ने अपेक्षा नहीं की थी वे 100 करोड़ी फिल्म दे सकते हैं, लेकिन उन्होंने दी। इस फिल्म की सफलता में जहाँ उनकी अभिनय प्रतिभा का हाथ रहा था

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 02 Feb 2019 1:52:55

ऑफ बीट के बाद अब आम फार्मूला फिल्मों के लिए तैयार राजकुमार राव

पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड में राजकुमार राव (Rajkummar Rao), आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana), सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput), कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) जैसे सितारों ने अपने अभिनय से बॉलीवुड को काफी प्रभावित किया है। इन सितारों ने अपनी ऑफ बीट फिल्मों की सफलता से इस बात को पुख्ता किया है यदि फिल्म का कथानक सशक्त है तो वे अपने बलबूते पर फिल्म को सफल बना सकते हैं। गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर ‘स्त्री (Stree)’ सरीखी फिल्म देने वाले राजकुमार राव (Rajkummar Rao) से किसी ने अपेक्षा नहीं की थी वे 100 करोड़ी फिल्म दे सकते हैं, लेकिन उन्होंने दी। इस फिल्म की सफलता में जहाँ उनकी अभिनय प्रतिभा का हाथ रहा था वहीं इसकी कहानी और प्रस्तुतीकरण ने भी इसमें अहम् भूमिका निभाई थी। राजकुमार राव की इस शुक्रवार 1 फरवरी को एक और ऑफ बीट फिल्म ‘एक लडक़ी को देखा तो ऐसा लगा (Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga)’ प्रदर्शित हुई है। आम मसाला फिल्मों से इतर बनी इस फिल्म को पहली बार बड़े निर्माता और बड़ी स्टार कास्ट के साथ बनाया गया है।

bollywood,rajkummar rao,ayushmann khurrana,sushant singh rajput,kartik aryan,ek ladki ko dekha toh aisa laga

टाइम्स नाउ को हाल ही में दिए अपने एक साक्षात्कार में राजकुमार राव ने अपनी फिल्मों के बारे में खुलकर बातचीत की है। उनका कहना है कि वे सिर्फ ऑफ बीट फिल्मों में ही काम नहीं करना चाहते अपितु अब उनके पास कॉमर्शियल फिल्मों के प्रस्ताव भी आने लगे हैं और यह सब बरेली की बर्फी, शादी में आना जरूर, न्यूटन, ओमार्टा और स्त्री की सफलता के बाद हुआ है। विशेष कर ‘स्त्री’ के बाद जो कि बड़ी कॉमर्शियल हिट फिल्म साबित हुई।

bollywood,rajkummar rao,ayushmann khurrana,sushant singh rajput,kartik aryan,ek ladki ko dekha toh aisa laga

अपने साक्षात्कार में मसाला फिल्मों के बारे में पूछे जाने पर राजकुमार ने कहा, मसाला इंटरटेनर फिल्मों की परिभाषा बदल चुकी है। मैं बस उन फिल्मों का हिस्सा बनना चाहता हूं जिसकी कहानी अच्छी हो। ‘सिम्बा’ जैसी मसालेदार फिल्मों में भी काम करने में मुझे कोई दिक्कत नहीं है। मैं यह बात हर जगह खुले तौर पर कहता हूं। मैं हर तरह की कहानी के लिए काम करने को तैयार हूं। अगर किसी फिल्म का कंटेंट लार्जर देन लाइफ है तो भी मैं ऐसी फिल्मों में काम कर सकता हूं मगर शर्त सिर्फ इतनी ही है कि कहानी अच्छी होनी चाहिए। मैं कहानी के साथ कोई समझौता नहीं कर सकता।

bollywood,rajkummar rao,ayushmann khurrana,sushant singh rajput,kartik aryan,ek ladki ko dekha toh aisa laga

राजकुमार राव की हालिया प्रदर्शित ‘एक लडक़ी को देखा तो ऐसा लगा (Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga)’ को बहुत धीमी शुरूआत मिली है, इसका कारण इसका कथानक है, जिसे सिर्फ मेट्रो सिटीज के दर्शक स्वीकार कर सकते हैं। छोटे और मझोले शहरों में इस फिल्म को तीव्रता के साथ स्वीकार नहीं किया जा सकता। फिल्म का प्रस्तुतीकरण और सितारों का अभिनय बेमिसाल है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी सफलता संदिग्ध है।

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम