42 साल की उम्र के बाद फ़िल्मी करियर शुरू करने वाले बोमन ईरानी 'Boman Irani' आज अपनी एक्टिंग से सभी को अपना दीवाना बना लिया है। हाल ही में हैदराबाद गए हुए थे। बोमन ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वो कुर्सी पर छड़ी लेकर बैठे नजर आ रहे हैं। उन्होने कैप्शन में जेट एयरवेज को टैग करते हुए लिखा- 'हुसैन और श्रीनिवास को शुक्रिया। हैदराबाद से वापस लौटते हुए। मैं शुक्रगुजार हूं कि हुसैन और श्रीनिवास ने मेरी इतनी मदद की।'
इसके एक घंटे पहले बोमन ने एक और पोस्ट शेयर की थी जिसमें उन्होने लिखा 'काफी समय बाद फ्लाइट में सफर किया। कॉन्फिडेंस मिला। जेट एयरवेज की महिलाओं माया, अनामिका, एलीजाबेथ के साथ जयेश, सचिन और गणेश का शुक्रिया। आपके प्यार के लिए शुक्रिया।'
बाद में जब बोमन के फैन्स ने उनसे इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वो स्लिप डिस्क की समस्या से जूझ रहे हैं। जिस वजह से उन्हें चलने और काम करने में भी काफी तकलीफ हो रही है। बोमन की परेशानी सुनते ही उनके फैन्स उनके लिए सलामती की दुआ कर रहे हैं।
Did a flight after a long time.
Got confidence thanks to all the help from these lovely ladies of @jetairways, Maya, Anamika, Elizabeth and these young men Jayesh, Sachin and Ganesh. Thank you for your love and warmth always. #JetAirwaysThat’s Hussein and Srinivas from @jetairways.
Thanks Hussien for your warmth, care and help on my way back from Hyderabad. #JetAirways #Hyderabad pic.tw














