न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉन्च‍िंग से पहले जानें, कैसा है Zero का ट्रेलर

इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। ये फिल्म साल की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल है। फिल्म का बजट करीब 180 करोड़ रुपए से ज्यादा बताया जा रहा है। इसमें शाहरुख के अलावा अनुष्का शर्मा, कटरीना कैफ भी नजर आएंगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 02 Nov 2018 1:47:12

लॉन्च‍िंग से पहले जानें, कैसा है Zero का ट्रेलर

2 नवंबर 1965 को दिल्ली में जन्मे बॉलीवुड के किंग के नाम से पहचान बनाने वाले शाहरुख खान Shah Rukh Khan का आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके को और यादगार बनाने के लिए फिल्म जीरो का ट्रेलर मुंबई में रिलीज किया जा रहा है। दोपहर 3 बजे से आईमैक्स वडाला में ट्रेलर लॉन्च का कार्यक्रम शुरू होगा। इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। ये फिल्म साल की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल है। फिल्म का बजट करीब 180 करोड़ रुपए से ज्यादा बताया जा रहा है। इसमें शाहरुख के अलावा अनुष्का शर्मा, कटरीना कैफ भी नजर आएंगी।

bollywood,Shah Rukh Khan,zero trailer,zero trailer launch

ट्रेलर में क्या है

जीरो में बउआ सिंह की करामात दि‍खती है। फिल्म का नाम भले जीरो हो, लेकिन ये जीरो कहीं भी लगा दीजिए तो सुंदर दिखाई देता है। कटरीना कैफ अलग अंदाज में नजर आती हैं। अनुष्का शर्मा का अवतार पूरी तरह अलहदा है। फिल्म में बउआ सिंह यानी शाहरुख अलग-अलग विधाएं प्रस्तुत करते दिखेंगे। इसमें आपको हंसी भी जाएगी। इमोशन्स भी होंगे। साथ ही ये आपको सोचने पर भी मजबूर करेगी। 3.13 मिनट का ये ट्रेलर काफी खास है। जब भी ये क्रिसमस वीक में रिलीज होगी, तो सैंटा की तरफ से बेहतरीन फील देगी, सैंटा हैं निर्देशक आनंद एल राय। उन्होंने इस ट्रेलर में वो सब कुछ दिखाया है, जो दर्शकों को थिएटर तक ले जाने पर मजबूर करेगा। ये ट्रेलर हर एक उम्र के इंसान के लिए है।

बता दें कि फिल्म में डायरेक्टर आनंद एल. राय पहले ही हिंट दे चुके हैं कि फिल्म का नायक अपने जीवन में अधूरा है और वह अपने इस अधूरेपन से दूसरे को पूरा करने की कोशिश करता है। इसी दौरान वह अपने छोटे से शहर मेरठ से न्यूयॉर्क तक की यात्रा करता है। जीरो का ये बौना किरदार मेरठ के मध्यम वर्गीय परिवार से है, जिसके पास एसी घर, कार या अन्य सुख सुविधाएं नहीं हैं। वह अपने को जीरो से शुरू करता है। अपनी कमजोरी को ताकत बनाता है।

bollywood,Shah Rukh Khan,zero trailer,zero trailer launch

ठग्स के ट्रेलर से कनेक्शन

मुंबई के जिस वडाला हाउस स्थ‍ित सिनेमाघर में ये ट्रेलर लॉन्च हो रहा है, वहीं आमिर खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म "ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान" का ट्रेलर लॉन्च किया गया था। जीरो का ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट होगा। यहां मेरठ की तर्ज पर पूरा सेट तैयार किया गया है। इस फिल्म का मेरठ से खास कनेक्शन है।

नया पोस्टर रिलीज

फिल्म के निर्देशक आनंद एल. राय ने जीरो का नया पोस्टर भी ट्विटर पर शेयर किया है। इसमें शाहरुख नेकर में द‍िख रहे हैं। उनके गले में नोटों की माला दिखाई दे रही है। चर्चाओं के मुताबिक शाहरुख के बर्थडे पर जो केक तैयार किया गया उसमें भी जीरो फिल्म में उनके द्वारा निभाए गए चुलबुले बउआ सिंह के किरदार को भी केक का हिस्सा बनाया गया। केक में बनियान और नीले-सफेद रंग के शॉर्ट्स में बउआ सिंह खड़े नजर आए। बता दें कि जीरो से शाहरुख का ये लुक सामने आ चुका है।

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल