न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कैंसिल हुई 2019 की 200 करोड़ी फिल्म, पहली बार बनेगी ऐसी जोड़ी

कोरियोग्राफर से निर्देशक बने रेमो डिसूजा ने हाल ही में वरुण धवन और कैटरीना कैफ के मुख्य भूमिकाओं में एक नृत्य की फिल्म की घोषणा की।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 29 Mar 2018 11:59:47

कैंसिल हुई 2019 की 200 करोड़ी फिल्म, पहली बार बनेगी ऐसी जोड़ी

कोरियोग्राफर से निर्देशक बने रेमो डिसूजा ने हाल ही में वरुण धवन और कैटरीना कैफ के मुख्य भूमिकाओं में एक नृत्य की फिल्म की घोषणा की। टीम ने एक घोषणा वीडियो जारी किया, जिसमें कहा गया ‘द गैंग इज बैक’ साथ ही यह उल्लेख किया गया कि प्रभु देवा इस फिल्म का हिस्सा है। इस घोषणा से स्पष्ट हुआ कि रेमो एबीसीडी-3 बनाने जा रहे हैं, जिसका निर्माण टी-सीरीज करने जा रही है। यह बड़े बजट की भव्य डांस आधारित फिल्म होगी।

लेकिन निर्माताओं ने इस घोषणा के बाद इस बात का जिक्र कभी नहीं किया कि यह फिल्म ‘एबीसीडी’ फ्रैंचाइजी का हिस्सा है, लेकिन हम जानते हैं कि ऐसा क्यों नहीं किया गया है। बॉलीवुड गलियारों की चर्चाओं के अनुसार, ‘एबीसीडी’ और ‘एबीसीडी 2’ का निर्माण यूटीवी मोशन पिक्चर्स द्वारा किया गया था और अब कैटरीना कैफ वरुण धवन स्टारर इस फिल्म का निर्माण टी-सीरीज करने जा रहा है। निर्माताओं ने अभी तक यूटीवी मोशन पिक्च्र्स से इस फिल्म के अधिकारों को हासिल नहीं किया है, जिसके चलते इसका नाम एबीसीडी-3 नहीं हो सकता है। परिस्थितियों को देखते हुए सम्भावना यही बनती है कि टी-सीरीज द्वारा निर्मित इस फिल्म का नाम ‘एबीसीडी 3’ नहीं होगा।

bollywood,abcd 3,varun dhawan,katrina kaif,remo dsouza,abcd 3 movie,abcd 3 film,abcd 3 songs,download abcd 3

रेमो डिसूजा के लिए ‘एबीसीडी - एनी बॉडी कैन डांस’ एक प्रसिद्ध फ्रैंचाइजी बनी है। उन्होंने इसके दूसरे भाग में वरुण धवन के साथ श्रद्धा कपूर को जोड़ा। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। रेमो को अब कोरियोग्राफर के तौर पर कम और एबीसीडी के लिए ज्यादा जाना जाता है। इन दिनों रेमो अबू धाबी में सलमान खान स्टारर रेस-3 को पूरा करने में लगे हैं। यह फिल्म इस वर्ष ईद के मौके पर 15 जून को प्रदर्शित होने जा रही है। यह भी एक सफल फ्रैंचाइजी है, जिसकी पिछली दो कडिय़ों का निर्देशन अब्बास मस्तान ने किया था।

bollywood,abcd 3,varun dhawan,katrina kaif,remo dsouza,abcd 3 movie,abcd 3 film,abcd 3 songs,download abcd 3

लंबे समय से यह अनुमान लगाया जा रहा था कि ‘रेस 3’ के बाद, सलमान और रेमो एक डांस फिल्म के लिए सहयोग कर रहे हैं, जो कि ‘डासिंग डैड’ के नाम से बताई जा रही थी। हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि सलमान वरुण और कैटरीना अभिनीत इस फिल्म में कैमियो करेंगे। गौरतलब है कि अनाम नाम से शुरू होने वाली कैटरीना कैफ वरुण धवन स्टारर यह फिल्म आगामी वर्ष 8 नवम्बर को प्रदर्शित होने वाली है। हालांकि अभी तक सिर्फ इसकी घोषणा हुई है। लेकिन यह तय है कि इस फिल्म का नाम एबीसीडी-3 नहीं होगा। हाँ, इतना जरूर हो सकता है कि इसका नाम बदलकर ‘एबीसीडीई’ कर दिया जाए। यह कुछ उसी प्रकार होगा जिस तरह से हसीना पारकर (हसीना), सिंह इज ब्लिंग (सिंह इज किलिंग) और नमस्ते इंगलैण्ड (नमस्ते लंदन) में किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल