न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मोहनलाल बनाम आमिर : किसकी ‘महाभारत’ होगी पहले शुरू

मलयालम सिनेमा के सुपर सितारे मोहनलाल की ‘महाभारत’ और हिन्दी सिनेमा के सुपर सितारे आमिर खान की ‘महाभारत’। इन दोनों ही फिल्मों का बजट 1000-1000 करोड़ रुपये रखा गया है

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 24 Mar 2018 9:58:31

मोहनलाल बनाम आमिर : किसकी ‘महाभारत’ होगी पहले शुरू

दक्षिण के सुप्रसिद्ध निर्देशक एस.एस. राजामौली की फिल्म बाहुबली ने बड़ी और बेहतर फिल्मों के निर्माण के लिए दरवाजे खोल दिए हैं। पूर्व में बड़े बजट की फिल्मों को बनाना असुरक्षित माना जाता था। लेकिन जब से बाहुबली सफल हुई निर्माताओं का हौंसला बढ़ गया है और अब भारत में भी बड़े बजट के साथ फिल्मों का निर्माण शुरू हो गया है।

इन दिनों दक्षिण के निर्देशक शंकर की रजनीकांत स्टारर फिल्म 2.0 अपने बजट के चलते चर्चा में है। यह 2010 में आई रोबोट का सीक्वल है जिस पर 450 करोड़ का खर्च किया गया है। इस फिल्म के अतिरिक्त इन दिनों मीडिया में दो और ऐसी फिल्मों का जिक्र हो रहा है जिनका बजट 1000 करोड़ रुपये तय किया गया है। यह फिल्में हैं मलयालम सिनेमा के सुपर सितारे मोहनलाल की ‘महाभारत’ और हिन्दी सिनेमा के सुपर सितारे आमिर खान की ‘महाभारत’। इन दोनों ही फिल्मों का बजट 1000-1000 करोड़ रुपये रखा गया है।

bollywood,aamir khan,mohanlal mahabharata,mukesh ambani

‘महाभारत’ पौराणिक कथा है, जिसे सुनते हुए हम सब बड़े हुए हैं, जिसे अब निर्माताओं, प्रोडक्शन हाउस और अभिनेताओं की नजर से नए अंदाज में देखा जा रहा है। अस्सी के दशक में इस विषय पर सबसे पहले बी.आर. चोपड़ा ने दूरदर्शन के लिए धारावाहिक बनाया था, जिसने लोकप्रियता की नई मिसाल कायम की थी। चोपड़ा के बाद भी कुछ अन्य टीवी चैनलों से इसे फिर से बनाया लेकिन वो प्रभाव पैदा नहीं कर सके तो चोपड़ा ने किया था।

भारतीय सिनेमा में इन दिनों दो ‘महाभारत’ की चर्चा हो रही है। एक जिसका निर्माण मोहनलाल करने जा रहे हैं। उनकी महाभारत एम.टी. वासुदेवन नायर की पुस्तक ‘रंदामुझम’ पर आधारित है। उन्होंने इसके निर्माण की पुष्टि वर्ष 2016 के अंत और 2017 की शुरूआत में ही कर दी थी। जब मोहनलाल ने इसकी घोषणा की थी तब उन्होंने इसका बजट 750 करोड़ तय किया था लेकिन अब सुनाई दे रहा है कि उनकी फिल्म का बजट 1000 करोड़ है। फिल्म को भीम के नजरिए से पेश किया जाएगा। भीम की भूमिका स्वयं मोहनलाल अभिनीत करेंगे। इस फिल्म का निर्माण संयुक्त अरब अमीरात के एक कारोबारी कर रहे हैं, जिन्होंने घोषणा की है वह इस फिल्म के निर्माण पर 1000 करोड़ का निवेश करेंगे। फिल्म का निर्देशन श्रीकुमार मेनन करेंगे और कथा-पटकथा एम.टी.वासुदेवन की होगी, जिन्होंने यह पुस्तक लिखी है।

bollywood,aamir khan,mohanlal mahabharata,mukesh ambani

कहा जा रहा है कि यह फिल्म दो भागों में बनेगी। फिल्म का पहला भाग 2018 में फ्लोर पर जाएगा, जिसे 2019 में प्रदर्शित किया जाएगा और दूसरा भाग पहले भाग के 90 दिन बाद प्रदर्शित किया जाएगा। इसे मलयालम के अतिरिक्त अन्य भाषाओं में भी प्रदर्शित किया जाएगा।

आमिर खान की महाभारत


मीडिया में पिछले कुछ दिनों से आमिर खान की ‘महाभारत’ को लेकर भी चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि आमिर खान अपनी हालिया फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के बाद इस फिल्म का निर्माण शुरू करने जा रहे हैं। ‘महाभारत’ के चलते उन्होंने अपनी समस्त परियोजनाओं को ठुकरा दिया है। आमिर खान ‘महाभारत’ को पाँच भागों में बनाने जा रहे हैं। कहा जा रहा है इस वर्ष के मध्य से वे इस पर काम शुरू कर देंगे।

भारत के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी ने आमिर खान की ‘महाभारत’ पर 1000 करोड़ का निवेश करने की स्वीकृति दी है। इस फिल्म का निर्माण हॉलीवुड शृंखला ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ की तर्ज पर किया जाएगा। अनगिनत अवसरों पर आमिर खान ने महाभारत बनाने की अपनी इच्छा व्यक्त की है। उनका कहना है कि मेरा सपना ‘महाभारत’ बनाने का है। लेकिन मैं इस परियोजना को शुरू करने से डरता हूँ क्योंकि मुझे पता है कि इसके लिए मुझे अपने जीवन के कम से कम 10-15 वर्ष देने पड़ेंगे। इस फिल्म में मैं कर्ण या कृष्ण का किरदार अभिनीत करना चाहता हूँ। कर्ण के प्रति मेरा झुकाव ज्यादा है लेकिन मेरा शरीर इस भूमिका के लिए मेरा साथ देगा या नहीं यह मुझे नहीं पता। यदि कर्ण का पात्र नहीं निभा सका तो मैं कृष्ण का पात्र निभाना चाहूंगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल