न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चीन में भी असफल हुई आमिर की ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’, कमाई में ‘पैडमैन’ से पिछडी

न आमिर की ‘ठग्स’ ने चीन में प्रदर्शन् के बाद पहले दिन जो कारोबार किया है वह निराशाजनक है।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 29 Dec 2018 4:43:31

चीन में भी असफल हुई आमिर की ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’, कमाई में ‘पैडमैन’ से पिछडी

आमिर खान (Aamir Khan) को चीनी बॉक्स पर भारतीय फिल्मों का सरताज माना जाता रहा है। पिछले चार साल में आमिर खान की वहाँ पर प्रदर्शित सभी फिल्मों ने रिकॉर्ड तोड कारोबार किया है जिसके चलते आमिर खान की भारत में असफल हुई फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान (Thugs Of Hindostan)’ को भी 110 करोड की गारंटी के साथ प्रदर्शित किया गया है। यह आमिर खान की चीन में लोकप्रियता को देखते हुए ही संभव हो पाया था। लेकिन आमिर की ‘ठग्स’ ने चीन में प्रदर्शन् के बाद पहले दिन जो कारोबार किया है वह निराशाजनक है।

आमिर खान का जिस तरह से चीन में एक छत्र राज रहा है उसे देखते हुए इस बात पर जोर दिया जाने लगा था कि आमिर चीन में जा कर बाजी पलट सकते हैं और भरपूर कमाई हो सकती है, हाल भारत जैसा नहीं होगा लेकिन चीन के बॉक्स ऑफिस पर ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान ने पहले दिन 1.53 मिलियन डॉलर यानि 10 करोड 67 रूपये का कलेक्शन किया है। पहले दिन चीन में 27,577 शोज हुए जिसके लिए 338,601 टिकट बिकी। ये आमिर खान के चीन में वर्चस्व को देखते हुए बेहद ही खराब प्रदर्शन है। हालांकि निर्माता यशराज फिल्मस को कोई बडा नुकसान नहीं होना है क्योंकि फिल्म को चीन में 110 करोड रूपये की मिनिमम गारंटी मिली है। यानि इतनी कमाई तो पहले ही झोली में है।

bollywood,aamir khan,thugs of hindostan,china box office collection,thugs of hindostan collection

बताते हैं कि यशराज ने चीन की डिस्ट्रीब्यूशन फर्म ईस्टार फिल्मस को वहां के लिए राइट्स बेचे हैं। डील 110 करोड रूपये की मिनिमम गारंटी में तय हुई है। फिल्म को 110 करोड की गारंटी मिलना विशुद्ध रूप से आमिर खान की पिछली फिल्मों के व्यवसाय को देखते हुए संभव हुआ है। आमिर खान को चीनी बॉक्स ऑफिस का सुल्तान माना जाता है। पिछले चार वर्षों में आमिर की सभी फिल्मों ने चीन में जबरदस्त कमाई की है।

गौरतलब है कि भारत में इस फिल्म ने पहले दिन रिकॉर्ड तोड 52 करोड की कमाई की थी, जो अब तक प्रदर्शित फिल्मों की पहली दिन की कमाई में सर्वाधिक है। चीन में आमिर खान की लोकप्रियता को देखते हुए इसे चीन में जल्दबाजी में प्रदर्शित किया गया, लेकिन वहाँ पर प्रदर्शन के पहले दिन जो कारोबार हुआ है उसे देखकर यह महसूस हो रहा है कि इस बार आमिर खान चीन में भी असफल हो जाएंगे। जबकि आमिर की फिल्म से पहले वहाँ पर अक्षय कुमार की ‘पैडमैन’ का प्रदर्शन हुआ था जिसने पहले दिन चीन में 10 करोड 93 लाख का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम