न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

28 साल बाद आमिर खान के साथ 'टोटल धमाल' करती नज़र आ सकती है ये एक्ट्रेस, अनिल-अजय भी होंगे साथ

बॉलीवुड के गलियारों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि डायरेक्टर इंद्र कुमार की आने वाली फिल्म 'टोटल धमाल' में आमिर खान गेस्ट अपीयरेंस में दिखाई दे सकते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Aug 2018 9:18:20

28 साल बाद आमिर खान के साथ 'टोटल धमाल' करती नज़र आ सकती है ये एक्ट्रेस, अनिल-अजय भी होंगे साथ

आमिर खान और माधुरी दीक्षित को एक साथ देखने की चाह रखने वाले फैंस के लिए यह खबर ख़ुशी देने वाली होगी। बॉलीवुड के गलियारों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि डायरेक्टर इंद्र कुमार की आने वाली फिल्म 'टोटल धमाल' में आमिर खान गेस्ट अपीयरेंस में दिखाई दे सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो 28 साल बाद दर्शक आमिर खान और माधुरी दीक्षित को एक साथ बड़े परदे पर देख पाएंगे। पिछली बार 1991 में यह जोड़ी इंद्र कुमार की ही फिल्म 'दिल' में नजर आई थी।

bollywood,aamir khan,total dhamaal,anil kapoor,ajay devgn,indra kumar,madhuri dixit

न्यूज पोर्ट्ल डीएनए की एक रिपोर्ट की मानें तो डायरेक्टर इंद्र कुमार ने आमिर खान से हाल ही में मुलाकात की थी और ये मुलाकात इस फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस के लिए की गई थी। अगर ऐसा हुआ तो ‘मन’ के बाद ये दोनों डायरेक्टर और एक्टर की जोड़ी फिल्मी सेट पर दिख सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक ये सीन अनिल कपूर और आमिर खान के एक ट्रेक में फिल्माया जाएगा। बता दें कि जब इस फिल्म का महुर्त हुआ था, उस समय डायरेक्टर इंद्र कुमार के साथ आमिर खान भी दिखे थे। बता दें कि आमिर खान और इंद्र कुमार एक साथ 3 फिल्मों में काम कर चुके हैं। ये फिल्में थी- दिल (1990), इश्क (1997) और मन (1999)। इन तीनों फिल्मों में सिर्फ मन ही उतना नहीं चल पाई थी जबकि बाकी दोनों फिल्में सुपरहिट रही थीं।

bollywood,aamir khan,total dhamaal,anil kapoor,ajay devgn,indra kumar,madhuri dixit

पिछले दिनों इंद्र कुमार ने 'टोटल धमाल' पर बात करते हुए एक इंटरव्यू में कहा था कि अनिल, माधुरी और मैं लगभग 26 साल के बाद एक साथ फिल्म कर रहे हैं। अंतिम बार हमने बेटा में एक साथ किया था, जो बॉक्स-ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। मैं फिल्म के बारे में अभी आपलोगों को ज्यादा जानकारी नहीं दे सकता हूं लेकिन सिर्फ इतना बता सकता हूं कि फिल्म में अनिल कपूर के किरदार का नाम अविनाश है।

'टोटल धमाल' के स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर के अलावा अजय देवगन भी दिखाई देने वाले हैं। अजय देवगन इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी हैं और इसके अलावा फिल्म में अरशद वारसी, जावेद जाफेरी और रितेश देशमुख हंसा-हंसाकर हमें लोट-पोट करने वाले हैं। ये फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज की जाएगी। रिलीज की तारीख फिल्ममेकर्स ने 7 दिसंबर रखी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक