न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पैसों के लिए अपनी माँ को बेचने को तैयार आमिर खान

हाल ही में चीन के साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट को दिए एक इंटरव्यू में आमिर खान ने ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ में अपने किरदार के बारे में खुलकर बात की है

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 19 Apr 2018 12:28:58

पैसों के लिए अपनी माँ को बेचने को तैयार आमिर खान

आमिर खान की फिल्में चीन में तूफान लाने में कामयाब रही हैं। उनकी दोनों फिल्मों—दंगल और सीक्रेट सुपर स्टार ने चीनी बॉक्स ऑफिस पर जो सफलता प्राप्त की है उससे भारतीय बॉलीवुड फिल्म उद्योग को कमाई का एक नया ठिकाना मिल गया है। चीन में आमिर खान की फिल्मों के बाद एस.एस.राजामौली की ‘बाहुबली’, ‘बाहुबली-2’ और सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’ के बाद दो सप्ताह पूर्व ही इरफान खान सबा करीम अभिनीत ‘हिन्दी मीडियम’ का प्रदर्शन हुआ है। इन सभी फिल्मों ने चीनी बॉक्स ऑफिस पर 300-300 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है।

हाल ही में चीन के साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट को दिए एक इंटरव्यू में आमिर खान ने ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ में अपने किरदार के बारे में खुलकर बात की है। आमिर ने इस अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा- ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ एक बड़ी एक्शन एडवेंचर फिल्म है। इस फिल्म में मेरी पिछली फिल्मों की तरह कोई मैसेज नहीं है। मैं इस फिल्म में एक ठग का किरदार प्ले कर रहा हूं, जिस पर भरोसा नहीं किया जा सकता। यह बेहद फिसलने वाली शख्सियत है। इस किरदार का कोई उसूल नहीं है और वो पैसों के लिए अपनी मां को भी बेच सकता है। यह कुछ इस तरह का किरदार है।’ आमिर खान अपनी फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ को चीन में मिली लोकप्रियता को लेकर अखबार से बात कर रहे थे और इस दौरान उन्होंने अपनी बाकी की फिल्मों पर भी चर्चा की।

bollywood,aamir khan,thugs of hindostan,thugs of hindostan movie,thugs of hindostan songs,download thugs of hindostan

आमिर ने आगे अपने किरदार के बारे में बताते हुए कहा- ‘लेकिन मेरा किरदार बेहद एंटरटेनिंग है। इसलिए यह बेहद एंटरटेनिंग किस्म की फिल्म है।’ कहने का तात्पर्य यह है कि आमिर खान एक दफा फिर से अपने किरदार के जरिए दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म का निर्देशन विजय कृष्णा आचार्य कर रहे हैं। जो इससे पहले आमिर खान के साथ ‘धूम 3’ में काम कर चुके हैं।

‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ में अमिताभ बच्चन भी एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह पहला मौका है जब अमिताभ और आमिर खान एक साथ काम कर रहे हैं। दो दशक पूर्व निर्देशक इन्द्र कुमार ने आमिर और अमिताभ बच्चन को लेकर ‘रिश्ता’ नामक फिल्म शुरू की थी लेकिन अपने-अपने अहम् के चलते यह फिल्म डिब्बा बंद हो गई। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित भी नजर आने वाली थी। यह पहला मौका था जब यह तीनों सितारे एक साथ नजर आते। आमिर माधुरी दीक्षित के साथ ‘दिल’ में काम कर चुके हैं। वहीं माधुरी दीक्षित ने अमिताभ बच्चन के साथ डेविड धवन की फिल्म ‘छोटे मियां बड़े मियां’ में एक आइटम सांग जरूर किया है।

bollywood,aamir khan,thugs of hindostan,thugs of hindostan movie,thugs of hindostan songs,download thugs of hindostan

‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ में अमिताभ बच्चन एक्शन करते नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों इन एक्शन सीन्स में उपयोग में लिए गए हैवी कॉस्ट्यूम के चलते सेट पर उनकी सेहत गड़बड़ा गई थी, लेकिन फिर सब ठीक हो गया था। ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ फिल्म इसी साल 7 नवंबर को रिलीज होनी है। इस फिल्म में फातिमा सना शेख और कैटरीना कैफ भी नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक