न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

विनेश के एशियन गेम्स में गोल्ड जीतते ही आमिर खान गर्व से बोले- 'म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के...'

एशियन गेम्स में महिला कुश्ती की 50 किग्रा की स्पर्धा में विनेश फोगाट 'Vinesh Phogat' ने जापान की युकी इरी को 6-2 से हराकर गोल्ड मेडल जीत इतिहास रच दिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 21 Aug 2018 3:49:08

विनेश के एशियन गेम्स में गोल्ड जीतते ही आमिर खान गर्व से बोले- 'म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के...'

एशियन गेम्स 'Asian Games' में महिला कुश्ती की 50 किग्रा की स्पर्धा में विनेश फोगाट 'Vinesh Phogat' ने जापान 'Japan' की युकी इरी को 6-2 से हराकर गोल्ड मेडल जीत इतिहास रच दिया है। देश क लिए गोल्ड मेडल 'Gold Medal' जीतकर विनेश ने अपने ताऊ महावीर फोगाट का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। उन्होनें देश के लिए गोल्ड जीतकर न केवल हरियाणा का नाम खेलों में एक बार फिर से ऊंचा कर दिया बल्कि, अपने परिवार की शान भी बढ़ाई है। पिछले साल फिल्म 'दंगल' में आमिर खान ने महावीर फोगाट का रोल निभाया था। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में आमिर 'Aamir Khan', महावीर बन अपनी दोनों बेटियों गीता और बबिता फोगाट को कुश्ती के गुर सिखाते नजर आए थे।

bollywood,aamir khan,vinesh phogat,gold medal,asian games,asian games 2018,japan

विनेश के कोच भी उनके ताऊ महावीर फोगाट ही हैं। अब विनेश को खुद आमिर खान ने उनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी हैं। आमिर खान ने लिखा, 'एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने के लिए विनेश तुम्हें ढेर सारी शुभकामनाएं। हम सभी को तुम पर गर्व है।' 'आमिर और दंगल की टीम की ओर से तुम्हें प्यार।' इतना ही नहीं आमिर ने इसके बाद अपनी फिल्म ‘दंगल’ का डायलॉग भी लिखा- ‘म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के!’।

बता दें कि विनेश एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली देश की पहली महिला पहलवान बन गई हैं। विनेश अपने वर्ग में पदक की प्रबल दावेदार थीं और उन्हें जापानी खिलाड़ी से कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद थी, लेकिन विनेश पूरे मैच में हावी रहीं और आखिरकार स्वर्ण अपने नाम किया।

bollywood,aamir khan,vinesh phogat,gold medal,asian games,asian games 2018,japan

बता दें कि फिल्म 'दंगल' के बाद आमिर खान, गीता फोगाट की शादी में भी शामिल हुए थे। वो अपने साथ गीता के पूरे परिवार के लिए कपड़े और मेवे से भरी थाली लेकर गए थे। आमिर गीता को शादी का जोड़ा भी गिफ्ट करना चाहते थे। लेकिन ये लड़की के मामा की तरफ से आता है इसलिए आमिर ने जोड़ा गिफ्ट नहीं किया था। शादी में करीब 200 मेहमान शामिल हुए थे। आमिर एक-एक करके सभी मेहमानों से पर्सनली मिले थे और फोटो खिंचवाई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल