न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आमिर खान ने कहा दिन में शूट करके रात को अकेले में बहुत रोता था...

मुंबई में स्क्रीन राइटर एसोसिएशन के कॉन्फ्रेंस में आमिर खान मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित हुए थे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Aug 2018 8:26:59

आमिर खान ने कहा दिन में शूट करके रात को अकेले में बहुत रोता था...

मुंबई में स्क्रीन राइटर एसोसिएशन के कॉन्फ्रेंस में आमिर खान मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित हुए थे वहां आए 800 स्क्रीन राइटर से बातचीत में आमिर खान ने ढेर सारी गुफ्तगू की और किस तरह से वह खुद को बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में जमा पाए यहां तक ला पाए उसकी बातें भी साझा की। इस दौरान आमिर ने बताया कि वो अपने करियर को लेकर अकेले में रोया करते थे।

दिन में शूट करके रात में अक्सर रोते थे

- आमिर खान ने कांफ्रेंस के दौरान बताया कि नए स्क्रीन राइटर को परेशान होने की जरूरत नहीं है। शुरुआत के दिनों में अक्सर कई बातें आपके मन मुताबिक नहीं होती।
- आमिर ने कहा कि अपने करियर की शुरुआत में उन्हें भी कई बार दूसरों की पसंद की चीजें करनी पड़ती थी। जो वह सोचते थे चाहते थे वह नहीं कर पाते थे। दिन में शूट करके रात में अक्सर रोते थे लेकिन 8 -10 फिल्मों के बाद धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री उन्हें और वह फिल्म इंडस्ट्री को समझने लगे और आज आमिर खान आमिर खान है।
- आमिर ने नवोदित स्क्रीन राइटर्स को सलाह दी कि शुरुआत में उन्हें अपने आपको काम करने के लिए फ्लेक्सिबल करना पड़ेगा और जब उनका नाम हो जाएगा उनके काम को लोगों द्वारा पसंद किया जाएगा तो फिर उनकी भी बात जरूर सुनी जाएगी।

bollywood,aamir khan,mumbai

फिल्म की स्क्रिप्ट काफी मायने रखती है

- फिल्म की राइटिंग से जुड़े कई अहम पहलुओं पर भी खुल कर आमिर खान ने अपनी राय रखी। इस दौरान आमिर ने यह बात स्पष्ट रूप से रखी कि उनके लिए फिल्म की स्क्रिप्ट काफी मायने रखती है। वह अपनी फिल्म की कहानी को काफी अहमियत देते हैं।
- आमिर कहते हैं कि मेरे लिए यह बहुत मायने रखता है कि सिनेमा में कहानी क्या है।
- वह कहते हैं कि एक बार उनकी मुलाकात एक ऐसी एक्ट्रेस से हुई थी, जिन्होंने फिल्म की कहानी सुने बगैर ये सवाल किया था कि मैं इसमें कपड़े क्या पहनूंगी। मैं उनकी बात सुन कर हैरान हो गया था कि कोई कहानी सुने बगैर किस तरह से अपने कपड़े के बारे में सोच सकता है। - आमिर कहते हैं, मेरे लिए तो फाउंडेशन स्क्रिप्ट है और इसके बाद एक बार जब मुझे कहानी पसंद आ जाती है और फिर मैं फिल्म साइन कर देता हूं तो इसके बाद सारी जिम्मेदारी मैं सिर्फ निर्माता पर नहीं छोड़ता हूं। मैं पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। मेरी पूरी कोशिश होती है कि मेरी वजह से प्रोड्यूसर के पैसे बर्बाद हों। मैं ये बात कह भी सकता हूं कि मेरे साथ जिन भी निर्माताओं ने काम किया है उनके पैसे बर्बाद नहीं हुए हैं, मेरे साथ निर्माता ने कभी भी लॉस नहीं किया है। मुझे याद है जब जामू सुगंध ने लगान फिल्म के बजट में निवेश करने का निर्णय लिया था तो वह मेरे लिए भी जिम्मेदारी थी कि मैं उनके साथ खड़ा रहूँ और मैं आपको बता रहा हूं कि मैं अब तो अपनी फिल्म की फीस भी नहीं लेता। जब सबके पास पैसे पहुंच जाते हैं। सबका फायदा हो जाता है तब मेरे हिस्से में पैसे आते हैं।

bollywood,aamir khan,mumbai

स्क्रीन राइटर्स को पहचान दिलाने के लिए सही मुआवजा दिलाने की बात को लेकर इस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया है... जिसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए कई दिग्गजों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं जिसमें अंजुम रजबअली ,,सिद्धार्थ रॉय कपूर ,करण सोमेन भी मौजूद थे। कॉन्फ्रेंस का विषय "वेड माइंड इज विदाउट फियर" था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक