न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छोटे मॉनीटर पर नहीं बल्कि सीधे सिनेमाहॉल में एडिट हो रही है आमिर की 'ठग्स आॅफ हिन्दोस्तान', हिंदी सिनेमा के इतिहास में पहली बार हो रहा है ऐसा

'दंगल' के बाद आमिर खान की अगली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 20 Aug 2018 5:38:21

छोटे मॉनीटर पर नहीं बल्कि सीधे सिनेमाहॉल में एडिट हो रही है आमिर की 'ठग्स आॅफ हिन्दोस्तान', हिंदी सिनेमा के इतिहास में पहली बार हो रहा है ऐसा

'दंगल' के बाद आमिर खान 'Aamir Khan' की अगली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान Thugs of Hindostan' का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम जोरों पर है। 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' आमिर के अलावा अमिताभ बच्चन 'Amitabh Bachchan', कटरीना कैफ 'Katrina Kaif' और फातिमा सना शेख भी हैं। फिल्म इसी साल नवंबर में रिलीज होगी।

आमिर खान और अमिताभ बच्चन जैसे दो लेजेंड्स ने जब साथ में ‘ठग्स आॅफ हिन्दोस्तान’ करने की घोषणा की थी, तभी ये माना जाने लगा था कि यशराज फिल्म्स बड़ी फिल्म लेकर हाजिर हो रहा है। इसमें भी कोई हैरानी नहीं है कि फिल्म के मेकर्स इसके विजुअल्स और सिनेमैटिक एक्सपीरियंस को जानदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ने जा रहे हैं। फिल्म को ग्रैंड लेवल पर शूट किया गया है और अब इसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी बारीकी से निपटाया जा रहा है, जिससे चूक की कहीं कोई गुंजाइश न रह जाए। इस फिल्म को लेकर अब तक जितनी भी तस्वीरें और जानकारी सेट से समाने आई है, उन्हें देखकर तो यही कहा जा सकता है कि ये फिल्म ब्लॉकबस्टर होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर ये अच्छी खबर सामने आ रही है।

bollywood,aamir khan,amitabh bachchan,katrina kaif,thugs of hindostan

डीएनए की खबर की मानें तो 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की एडिटिंग प्रिव्यू थिएटर में हो रही है जो अपनी तरह का पहला मामला है। इससे पहले किसी भी फिल्म की एडिटिंग थिएटर में नहीं हुई है। फिल्म का एडिट बिग स्क्रीन पर ही लॉक किया जा रहा है, न कि छोटे मॉनीटर्स पर जैसा कि सामान्य तौर पर होता है।

रिपोर्ट की मानें तो ‘आमिर खान, आदित्य चोपड़ा और डायरेक्टर विक्टर (विजय कृष्ण आचार्य) इंडियन ऑडियंस को शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देना चाहते हैं, ताकि ये वास्तव में ऑडियंस के लिए बड़ी स्क्रीन पर अच्छा अनुभव साबित हो और वैसे भी आमिर खान को हर काम परफेक्ट तरीके से करना पसंद है तभी तो बॉलीवुड में उन्हें मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है।

इसी रिपोर्ट के मुताबिक इस बारे में विक्टर ने भी पुष्टि करते हुए कहा है- ‘हां, यह सच है। हमने फिल्म एडिटिंग की मशीनों को बदल लिया है और अब प्रिव्यू थिएटर में ही फिल्म एडिट की जा रही है। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि फिल्म सही मायनों में लार्जर दैन लाइफ हो और दर्शकों को एक नया अनुभव दे सके।’ वाकई में मेकर्स की तैयारी देखकर तो यही लग रहा है कि इंडियन सिनेमा तकनीक के तौर पर भी एक कदम आगे बढ़ रहा है।

आपको बता दें कि ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में आमिर ठगों की परम्परा को निर्वाह करने वाली पीढ़ी के अगुवा बने हैं और अमिताभ बच्चन भी एक सीनियर समुद्री लुटेरे हैं। ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में आमिर, कटरीना और विजय कृष्ण आचार्य एक बार फिर से काम करेंगे। आचार्य इस फिल्म के निर्देशक हैं। इन तीनों ने पहले 'धूम 3' में एक साथ काम किया था। खबर है कि आमिर फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ की रिलीज के बाद ओशो बायोपिक की घोषणा कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक