न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'2.0' ने रजनीकांत को दिया नया मुकाम, बनी पहली 100 करोड़ी फिल्म

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुप्रसिद्ध निर्देशक शंकर की फिल्म '2.0' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के साथ ही ओवरसीज मार्केट में भी जबरदस्त कामयाबी प्राप्त की है।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 06 Dec 2018 7:53:46

'2.0' ने रजनीकांत को दिया नया मुकाम, बनी पहली 100 करोड़ी फिल्म

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुप्रसिद्ध निर्देशक शंकर की फिल्म '2.0' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के साथ ही ओवरसीज मार्केट में भी जबरदस्त कामयाबी प्राप्त की है। इस फिल्म को जिस प्रकार कर प्रतिसाद दर्शकों की तरफ से मिल रहा है उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि यह फिल्म जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ का कारोबार करने में सफल हो जाएगी। अब तक यह फिल्म भारतीय घरेलू बॉक्स ऑफिस और ओवरसीज को मिलाकर 475 करोड़ का कारोबार करने में कामयाब हो गई है।

हिन्दी सिनेमा में रजनीकांत (Rajinikanth) पिछले कुछ वर्षों से नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि उनकी पिछली कुछ फिल्मों के हिन्दी वर्जन जरूर प्रदर्शित हुए हैं लेकिन उन फिल्मों ‘रोबोट’, ‘लिंगा’, ‘कबाली’ और ‘काला कालिकरण’ को हिन्दी में वो सफलता नहीं मिली जिसकी उम्मीद इन फिल्मों के प्रदर्शन के वक्त इनके निर्माताओं को थी।

bollywood,2point0,rajinikanth,2point0 box office collection

हिन्दी सिनेमा में ‘अंधा कानून’ से शुरूआत करने वाले रजनीकांत की हाल ही में प्रदर्शित हुई साइंस फिक्शन फिल्म ‘2.0’ पहली ऐसी फिल्म है जिसने हिन्दी भाषी क्षेत्रों में 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। हालांकि हिन्दी भाषी क्षेत्रों में इस फिल्म को जो सफलता मिल रही है उसमें रजनीकांत से ज्यादा अहम् भूमिका इस फिल्म की हाइप और अक्षय कुमार ने निभायी है। बतौर विलेन अक्षय कुमार को दर्शक बहुत ज्यादा पसन्द कर रहा है।

bollywood,2point0,rajinikanth,2point0 box office collection

अनुमान लगाया जा रहा है हिन्दी भाषी क्षेत्रों में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लाइफ टाइम 200 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर लेगी। हालांकि आगामी सप्ताह 2.0 के सामने सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) अभिनीत और अभिषेक कपूर (Abhishek Kapoor) निर्देशित ‘केदारनाथ (Kedarnath)’ का प्रदर्शन होने के साथ ही एक हॉलीवुड फिल्म का भी प्रदर्शन होने जा रहा है। इन फिल्मों के प्रदर्शन के बाद '2.0' के व्यवसाय में गिरावट आएगी इसमें कोई दो राय नहीं है। लेकिन फिर भी यह फिल्म अपनी हाइप और माउथ पब्लिसिटी के बलबूते पर बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा छूने में कामयाब होगी इसमें कोई शक नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा
74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा
भारत में फिर कोरोना का खतरा! आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर
भारत में फिर कोरोना का खतरा! आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर
ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, एक नागरिक अब भी लापता
ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, एक नागरिक अब भी लापता
दूसरे दिन 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, शनिवार को कमाई में जबरदस्त उछाल
दूसरे दिन 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, शनिवार को कमाई में जबरदस्त उछाल
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बेटे यशवर्धन के साथ एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बेटे यशवर्धन के साथ एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर
मसूरी में मेघालय जैसी घटना, पत्नी की संदिग्ध मौत के बाद पति पर हत्या का शक
मसूरी में मेघालय जैसी घटना, पत्नी की संदिग्ध मौत के बाद पति पर हत्या का शक
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर POCSO के तहत कार्रवाई, पुलिस बोली- पूछताछ में किया अहम खुलासा
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर POCSO के तहत कार्रवाई, पुलिस बोली- पूछताछ में किया अहम खुलासा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक