न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

15 अगस्त को होगा त्रिकोणीय मुकाबला, बाजी ‘साहो’ के हाथ

आगामी वर्ष 15 अगस्त को बॉक्स ऑफिस जबरदस्त त्रिकोणीय मुकाबला होने जा रहा है। इस त्रिकोणीय मुकाबले में दो हिन्दी सिनेमा के सितारे अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और जॉन अब्राहम (John Abraham) हैं, वहीं तीसरा सितारा प्रभास (Prabhas) हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 17 Dec 2018 7:06:57

15 अगस्त को होगा त्रिकोणीय मुकाबला, बाजी ‘साहो’ के हाथ

आगामी वर्ष 15 अगस्त को बॉक्स ऑफिस जबरदस्त त्रिकोणीय मुकाबला होने जा रहा है। इस त्रिकोणीय मुकाबले में दो हिन्दी सिनेमा के सितारे अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और जॉन अब्राहम (John Abraham) हैं, वहीं तीसरा सितारा प्रभास (Prabhas) हैं, जिनकी बाहुबली सीरीज के बाद ‘साहो’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। प्रभास श्रद्धा कपूर अभिनीत साहो के निर्माता ने सोशल मीडिया के जरिये आज इस बात की घोषणा की कि प्रभास की फिल्म 15 अगस्त को देश-विदेश में प्रदर्शित की जाएगी। यह फिल्म तमिल, तेलुगु और हिन्दी भाषा में प्रदर्शित की जाएगी।

bollywood,Akshay Kumar,john abraham,prabhas,mission mangal,batla house,saaho,saaho release date,mission mangal release date,batla house release date

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की ‘मिशन मंगल (Mission Mangal)’ और जॉन (John Abraham) की ‘बाटला हाउस (Batla House)’ 15 अगस्त के मौके पर आ रही है। ये दोनों ही सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में हैं। ‘मिशन मंगल’ को अक्षय कुमार, आर बाल्की प्रोड्यूस कर रहे हैं, जो अक्षय के साथ ‘पैडमैन’ जैसी सफल और सामाजिक संदेश देने वाली फिल्म बना चुके हैं, जबकि जगन शक्ति इस फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म मंगलयान को अंतरिक्ष में भेजने के भारत के पहले मिशन पर बेस्ड है। अक्षय ने तारीख का एलान ट्विटर पर करते हुए लिखा था- ‘‘एक कम चर्चित असम्भव मिशन को हासिल करने के लिए असाधारण सपने देखने वाले साधारण लोगों की कहानी मिशन मंगल 15 अगस्त 2019 को रिलीज होगी। अब आपसे सिनेमाघरों में मुलाकात होगी।’’

bollywood,Akshay Kumar,john abraham,prabhas,mission mangal,batla house,saaho,saaho release date,mission mangal release date,batla house release date

वहीं, जॉन की ‘बाटला हाउस’ दिल्ली के बाटला हाउस में 19 सितम्बर 2008 को हुए एक विवादित एकाउंटर पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म का निर्माण जॉन, भूषण कुमार और निखिल आडवाणी के साथ मिलकर कर रहे हैं। फिल्म रितेश शाह ने लिखी है, जबकि निर्देशन निखिल का ही है। फिल्म की शूटिंग चल रही है। दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, मुंबई और नेपाल में शूटिंग की जा रही है।

‘साहो’ मेगा बजट फिल्म है, जिसके निर्माण में 200 करोड़ का खर्च किया जा रहा है। इसके एक्शन पर ही 90 करोड़ का खर्चा आया है। कुछ दृश्य पानी के अंदर फिल्माये गए हैं। इन दृश्यों के लिए प्रभास को स्कूबा डाइविंग का प्रशिक्षण दिलवाया गया है। बताया जा रहा है कि साहो में इस्तेमाल किये जाने वाले प्रॉप्स को तैयार करने में ही 60 दिन का समय लगा। इसके लिए 400 तकनीशियनों के क्रू ने इसे अंजाम दिया है। एक्शन के दृश्यों को अबू धाबी में 30 दिन की शूटिंग में पूरा किया गया है। ज्ञातव्य है कि साहो का निर्देशन सुजीत कर रहे हैं। फिल्म निर्माताओं ने हिन्दी भाषी क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए बॉलीवुड के नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ और चंकी पांडे को अहम् भूमिकाओं में लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल