अमिताभ बच्चन Amitabh Bachchan, आमिर खान Aamir Khan, फातिमा सना शेख Fatima Sana Shaikh और कटरीना कैफ Katrina Kaif की आने वाली बिग बजट फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान Thugs Of Hindostan' का इंतजार कौन नहीं कर रहा है। 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' से सामने आने वाली खबरों की मानें तो यशराज बैनर ने अपनी फिल्म को जितने बड़े स्तर पर बनाया है, वो इसे उतने बड़े स्तर पर ही रिलीज भी करेगा। तरन आदर्श ने कुछ दिनों पहले ही अपने ट्वीट से बताया था कि 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' भारत की सबसे बड़ी आईमैक्स रिलीज होगी। देश के साथ-साथ दुनियाभर में इसे आईमैक्स स्क्रीन्स पर बहुत बड़े स्तर पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म के ऐलान के साथ ही दर्शक उत्साहित हो गए थे क्योंकि यशराज बैनर की 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' के लिए अमिताभ बच्चन और आमिर खान ने पहली बार हाथ मिलाया है। विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बनी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का नया पोस्टर रिलीज हो चुका है। पोस्टर में फिल्म के सभी किरदार दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में खुदाबक्श बने अमिताभ के चेहरे पर चिंता है वहीं आमिर का अंदाज शातिर लग रहा है। 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' का यह नया पोस्टर देखकर हम तो बस यही कह सकते हैं कि इस दीवाली पर आमिर खान एक बड़ा धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।














