न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'संजू' का तीसरा गाना 'रूबी रूबी' का ऑडियो हुआ रिलीज

संजू फिल्म का तीसरा गाना  'रूबी रूबी' का ऑडियो रिलीज किया गया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 20 Jun 2018 2:44:41

'संजू' का तीसरा गाना 'रूबी रूबी' का ऑडियो हुआ रिलीज

बॉलीवुड की गलियों में इन दिनों रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' को लेकर काफी चर्चा हो रही है। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद हम कह सकते है कि हूबहू संजय दत्त की तरह दिखने के लिए रणबीर ने काफी मेहनत की है। बता दे, यह फिल्म 29 जून को रिलीज होगी। इसी बीच फिल्म का तीसरा गाना 'रूबी रूबी' का ऑडियो रिलीज किया गया है। इस गाने को ए आर रहमान ने कंपोज किया है और गाने के बोल इरशाद कामिल ने लिखे है। 'रूबी रूबी' गाने को शाश्वत सिंह और पूर्वी ने गाया है।

इस गाने को 'संजू' के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने सोशल मीडिया वेबसाइट ट्विटर पर रिलीज किया है। इस गाने का शेयर करते हुए राजकुमार हिरानी ने लिखा- 'इस गाने को ए आर रहमान ने कंपोज किया है और इरशाद कामिल ने इस गाने को लिखा है।'

अभी रूबी रूबी गाने का सिर्फ ऑडियो रिलीज हुआ है जल्द ही इस गाने के बोल के साथ वीडियो रिलीज किया जाएगा। इस गाने का ऑडियो काफी इंप्रेसिव है ऐसे में कयास लगाए जा सकते हैं कि बाकी दोनों गानों की तरह इसका तीसरा गाना भी फैैंस को बेहद पसंद आएगा।

इससे पहले 'संजू' फिल्म के दो गाने रिलीज हो चुके हैं। पहला गाना 'मैं भी बढ़िया, तू भी बढ़िया' और दूसरा गाना 'कर हर मैदान फतेह' है। पहले गाने 'मैं भी बढ़िया, तू भी बढ़िया' में रणबीर और सोनम कपूर रेट्रो लुक में नजर आए थे। वहीं दूसरे गाने 'कर हर मैदान फतेह' में संजय दत्त की ड्रग्स की लत को छुडा़ने की कोशिश को दिखाया गया है। जिसमें संजय दत्त की मां का फिल्म में रोल निभा रही मनीषा कोइराला भी नजर आई थीं। 'संजू' फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'संजू' फिल्म 29 जून को रिलीज होगी। ‘संजू’ के ट्रेलर को भी आॅडियंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। खासतौर से रणबीर की एक्टिंग की काफी सराहना की गई है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सफलता के कयास अभी से ही लगाए जा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज

न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'

क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा

अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग

8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात

टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव

'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा

ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके

फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज

सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक