जनवरी 2019 में इमरान हाशमी ने दो साल बाद ‘वॉय चीट इंडिया’ से बॉलीवुड में वापसी की थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का जो हश्र हुआ उसे देखकर ऐसा महसूस हो रहा था कि इमरान हाशमी का करिअर अब समाप्ति की ओर है लेकिन ऐसा नहीं है। इस फिल्म के बाद उन्हें अमिताभ बच्चन स्टारर एक थ्रिलर फिल्म में काम करने का मौका मिला और अब समाचार प्राप्त हो रहे हैं कि इमरान हाशमी को लेकर टी सीरीज के भूषण कुमार एक थ्रिलर फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं, जिसमें उनका सहयोग कुमार मंगत पाठक, कृष्ण कुमार और अभिषेक पाठक करेंगे।
Glad to be part of this NEXT-GEN horror film. #EZRA pic.twitter.com/5W0QYHk4bz
— Emraan Hashmi (@emraanhashmi) April 17, 2019














