न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

BJP सांसद के घर पर चला BMC का बुलडोजर, जाने क्या है मामला!!

बॉलीवुड एक्टर और बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के जुहू स्थित घर रामायण में अवैध निर्माण को लेकर BMC ने कार्रवाई शुरू की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 09 Jan 2018 4:01:48

BJP सांसद के घर पर चला BMC का बुलडोजर, जाने क्या है मामला!!

बॉलीवुड एक्टर और बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के जुहू स्थित घर रामायण में अवैध निर्माण को लेकर BMC ने कार्रवाई शुरू की है। बीएमसी ने 8 मंजिला इमारत के अंदर हुए कई अवैध निर्माण पर कार्रवाई की है। शत्रुघ्न सिन्हा यहां परिवार के साथ रहते हैं। जब उनसें इस बारें में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मेरे घर में मामूली बदलाव हुए थे। मैंने बीएमसी कर्मचारियों को इस निर्माण को हटाने में सहयोग किया हमने ऊपर टॉयलेट इसलिए बनाया था ताकि वर्कर्स उसका इस्तेमाल कर सकें। हमें BMC से कोई आपत्ति नहीं है।

एक सिविक अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से बीएमसी को शत्रुघ्न सिन्हा के आवास रामायण में अवैध निर्माण की शिकायतें मिल रही थीं। सिन्हा को इसके लिए नोटिस भी भेजे गए थे। हालांकि भाजपा सांसद ने नोटिस का जवाब दिया था लेकिन उसके बाद कुछ खामियों और एक्सटेंशन मानकों के निर्माण के उल्लंघन का पता चला। पिछले हफ्ते उन्हें एक और नोटिस भेजा गया था। शत्रुघ्न सिन्हा उस समय घर पर ही थे जब अवैध निर्माण तोड़ा जा रहा था। सिविक अधिकारी के अनुसार सिन्हा ने उनके काम में सहयोग किया और उनके घर से अवैध एक्सटेंशन हटाए गए। बता दें कि कलाकार से सांसद बने सिन्हा ने अपने बंगले को आठ मंजिले में परिवर्तित किया था।

निगम अधिकारियों के मुताबिक, जांच अधिकारी ने पाया था कि घर में कई एक्सटेंशन और परिवर्तन किए गए थे। रिफ्यूज एरिया में दो टॉयलेट और एक पेंट्री बनाई गई थी। छत पर भी एक टॉयलेट, एक कार्यालय और एक पूजा घर बनवाया गया था। यह सब अवैध तरीके से बनाए गए थे।

खबर है कि एक्टर के खिलाफ जल्द ही एक पुलिस केस दर्ज किया जाएगा और साथ ही डिमोलिशन के दौरान लगी लागत भी वसूली जाएगी। शत्रुघ्न सिन्हा को BMC की तरफ से पहला नोटिस 6 दिसंबर 2017 को मिला था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल