न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

युवती पहले भी लगा चुकी है झूठे आरोप, नार्को टेस्ट होना चाहिए : भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह

उन्नाव रेप मामले में कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद बैरिया क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने आरोपी विधायक का बचाव करते हुए एक बयान दिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 12 Apr 2018 1:25:39

युवती पहले भी लगा चुकी है झूठे आरोप, नार्को टेस्ट होना चाहिए : भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह

उन्नाव रेप मामले में कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद बैरिया क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने आरोपी विधायक का बचाव करते हुए एक बयान दिया है। उन्होंने रेप पीड़िता पर ही सवाल खड़े करतें हुए कहा कि कुलदीप सिंह और आरोप लगाने वाली युवती का नार्को टेस्ट होना चाहिए। इससे सच खुद-ब-खुद सामने आ जाएगा। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अगर विधायक दोषी पाया जाता है तो बेशक उन पर कार्रवाई हो। इसके बाद पीड़िता पर सवाल उठाते हुए कहा कि मैंने सुना है कि कुछ साल पहले भी इस लड़की ने एक युवक कि खिलाफ दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज कराया था। जिसकी वजह से उस युवक को छह महीने तक जेल में रहना पड़ा था। इससे पहले सुरेंद्र सिंह ने कहा था कि तीन बच्चों की मां के साथ बलात्कार नहीं किया जा सकता है। यह विधायक के खिलाफ साजिश है। वहीं सेंगर की पत्नी ने भी कहा कि लड़की झूठ बोल रही है, उसके साथ कोई बलात्कार नहीं हुआ है। मेरे पति निर्दोष हैं।

पीड़िता के चाचा बोले- देखते हैं विधायक की गिरफ्तारी होती भी है कि नहीं

आरोपी विधायक कुलदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज होने पर पीड़िता के चाचा ने कहा है कि हम खुश हैं कि आखिरकार विधायक के खिलाफ केस दर्ज किया गया। यही काम अगर पहले किया गया होता तो मेरे भाई (पीड़िता के पिता) आज जिंदा होते। उन्होंने कहा कि केस तो दर्ज हुआ लेकिन अब देखना ये है कि आरोपी विधायक को गिरफ्तार भी किया जाता है कि नहीं।

सीबीआई जांच के आदेश

उन्नाव में युवती से गैंगरेप और पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में योगी आदित्यनाथ सरकार ने सीबीआई जांच कराने के आदेश दिए हैं। उन्नाव गैंगरेप मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया है। इससे पहले, योगी सरकार ने मामले की जांच सीबीआई से कराने का फैसला किया था। इसके बाद आज सुबह विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

18 वर्षीय लड़की से बलात्कार के मामले में विधायक कुलदीप सिहं सेंगर की कथित संलिप्तता के कारण बढ़ती मुश्किल के बीच राज्य सरकार ने विधायक और अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। विधायक के खिलाफ माखी थाने में आईपीसी की धारा 363, 366, 376 ,506 और पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह अरविन्द कुमार बताया कि एडीजी लखनऊ जोन राजीव कृष्ण के पर्यवेक्षण में गठित एसआईटी, डीएम उन्नाव एनजी रवि कुमार और डीआईजी जेल लव कुमार से अलग-अलग प्राप्त रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद यह फैसला लिया गया।

उन्नाव पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बलात्कार के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह