न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

JNU जाने पर स्मृति इरानी ने दीपिका पर बोला हमला, कहा - उन लोगों के साथ खड़ी हुईं, जो भारत के टुकड़े करना चाहते

बीजेपी प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी (Smriti Irani) ने भी दीपिका पर हमला बोला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Jan 2020 12:55:27

JNU जाने पर स्मृति इरानी ने  दीपिका पर बोला हमला, कहा  - उन लोगों के साथ खड़ी हुईं, जो भारत के टुकड़े करना चाहते

जेएनयू में प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के पहुंचने पर बीजेपी नाराज नजर आ रही है। बीजेपी प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी (Smriti Irani) ने भी दीपिका पर हमला बोला है। स्मृति इरानी ने कहा मैं जानना चाहती हूं कि आखिर वह राजनीतिक रूप से किससे जुड़ी हैं। वह प्रदर्शनकारियों के बीच क्यों गईं।

स्मृति ने कहा कि यह हमारे लिए हैरानी की बात नहीं है कि वह उन लोगों के साथ खड़ी हुईं, जो भारत के टुकड़े करना चाहते हैं। वह उनके साथ खड़ी हुईं, जिन्होंने लाठियों से लड़कियों के प्राइवेट पार्ट्स पर हमला किया। दीपिका पादुकोण पर कांग्रेस से ताल्लुक का आरोप लगाते हुए स्मृति ईरानी ने कहा 'दीपिका ने 2011 में कहा था कि वह कांग्रेस को सपॉर्ट करती हैं। जिन लोगों को उनके जेएनयू जाने से हैरानी है, वह इस बात को नहीं जानते हैं।'

नकाबपोश हमलावरों के द्वारा जेएनयू में छात्रों पर अटैक को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि इस मसले पर अभी जांच चल रही है। मैं संवैधानिक पद पर हूं और पुलिस की ओर से जांच के पहलू कोर्ट के समक्ष रखे जाने तक कुछ कहना ठीक नहीं होगा।

कार्यक्रम में स्मृति इरानी की ओर से एक सवाल के जवाब में की गई इस टिप्पणी का विडियो बीजेपी नेता तेजिंदर पाल बग्गा ने भी ट्वीट किया है। बता दे, इससे पहले बीजेपी प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्वीट कर लोगों से अपील की कि दीपिका ने टुकड़े-टुकड़े और अफजल गैंग का समर्थन किया है। इसलिए उनकी फिल्मों का बहिष्कार करें।

बता दें कि 5 जनवरी को जेएनयू में कुछ नकाबपोश हमलावरों ने छात्रों पर लाठी और डंडों से अटैक किया था। इसके बाद छात्रों ने प्रदर्शन शुरू किया था। ऐसे ही एक मार्च में दीपिका पादुकोण भी पहुंची थीं। उनके जेएनयू विजिट के बाद से ही जहां एक वर्ग उनकी नई फिल्म 'छपाक' का विरोध कर रहा है तो तमाम लोगों ने उनके छात्रों के साथ खड़े होने की सराहना भी की।

डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने दीपिका के सपोर्ट में ट्वीट कर लिखा- किसी भी प्रजाति में फीमेल हमेशा से ही ताकतवर थी, है और रहेगी। छपाक का पहला दिन सारे शो। वो सभी लोग जो हिंसा के खिलाफ खड़े हैं उन्हें बुक माई शो पर जाना चाहिए और इन लोगों को दिखा देना चाहिए। एक साइलेंट बयान देने का समय आ गया है जो सबसे ज्यादा मारक साबित होगा।

अनुराग ने दूसरे ट्वीट में लिखा- ये नहीं भूलना चाहिए कि दीपिका इस फिल्म की प्रोड्यूसर्स में से भी हैं। उन्होंने ज्यादा रिस्क उठाया है। मेरे दिल में दीपिका के लिए बेहद इज्जत है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव