न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्रिकेट इतिहास की 5 सबसे बड़ी लड़ाइयाँ जिनकी वजह से खेल हुआ शर्मसार

आइए आपको बताते हैं क्रिकेट इतिहास की ऐसी ही लड़ाइयों के बारे में, जब खिलाड़ी आपस में मैदान पर ही भिड़ ग

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 06 Dec 2017 4:14:47

क्रिकेट इतिहास की 5 सबसे बड़ी लड़ाइयाँ जिनकी वजह से खेल हुआ शर्मसार

क्रिकेट को जेंटलमैन खेल कहा जाता है और कई बार खिलाड़ियों ने अपने व्यवहार से इसे साबित भी किया है। पर क्रिकेट के मैदान पर कई बार ऐसा हुआ है जिससे क्रिकेट का खेल शर्मसार हुआ है। क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे मौके आये हैं, जब जब मैदान पर खिलाड़ियों के बीच आपसी कहा सुनी झगड़े में बदल गयी है। जिसकी वजह से ये खेल शर्मसार हुआ है। इस खेल में ऐसे मौके कई बार स्लेजिंग से शुरू हुए, बाद में लड़ाई में बदल गये। स्लेजिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हमेशा आगे रहे हैं। लेकिन अब आधुनिक क्रिकेट में तकरीबन सभी टीमों में स्लेजिंग करने वाले खिलाड़ी हैं। क्रिकेट के मैदान में आपने बल्ले से गेंद को तो पीटते देखा होगा, लेकिन अगर वही बल्ला खिलाड़ियों पर चलने लगे तो क्या होगा। आइए आपको बताते हैं क्रिकेट इतिहास की ऐसी ही लड़ाइयों के बारे में, जब खिलाड़ी आपस में मैदान पर ही भिड़ गए

biggest fights,cricket matches,entertainment

* बरमूडा में चैंपियंस ऑफ चैंपियन टूर्नामेंट :
यह घटना बरमूडा में चैंपियंस ऑफ चैंपियन टूर्नामेंट के फाइनल के दौरान हुई थी। इस घटना के बाद दोषी खिलाड़ी पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया। विलोकट्स और क्लीवलैंड के बीच खेले गए फाइनल मैच में क्लीवलैंड के विकेटकीपर जेसन एंडरसन ने विलोकट्स के बल्लेबाज जॉर्ज ओ ब्रायन को मुक्का मार दिया। इस पर बल्लेबाज ने घूमकर विकेटकीपर के सिर पर मारने के लिए अपना सिर घूमाया। इस पर अन्य खिलाड़ी दोनों को छुड़ाने के लिए दौड़े लेकिन एंडरसन नहीं रूके और उन्होंने ब्रायन पर हमला जारी रखा।

biggest fights,cricket matches,entertainment

* जावेद मियांदाद बनाम डेनिस लिली :
डेनिस लिली और जावेद मियांदाद अपने-अपने देशों के शानदार खिलाड़ी रहे हैं। सन 1981-82 में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच हुए एक मैच में लिली और मियांदाद के बीच क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी लड़ाई हुई। पर्थ में हो रहे पहले टेस्ट में जावेद मियांदाद जब दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने आये तब पाकिस्तान की हालत बेहद ख़राब थी। लेकिन मियांदाद और मंसूर अख्तर ने एक बड़ी साझेदारी निभाई। इसी दौरान लिली मियांदाद से उलझ गये। लिली मियांदाद के रन लेने के दौरान जानबूझकर रास्ते में आ गये थे। उसके बाद वह मियांदाद को धक्का देने की कोशिश कर रहे थे। जवाब में मियांदाद ने तकरीबन लिली के ऊपर बल्ला दे मारा था। बाद में अंपायरों ने इस झगड़े को सुलझाया।

biggest fights,cricket matches,entertainment

* मिचेल जॉनसन और विराट कोहली :
ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मैदान पर लड़ाई करने के लिए विख्यात रहे है। 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज जॉनसन ने कोहली से जबरदस्त भिड़ंत की थी। मामला यहां तक पहुंच गया था कि जॉनसन ने कोहली के ऊपर गेंद फेंक दी थी। जवाब में कोहली ने इस गेंदबाज़ पर फब्ती कसी तो उन्हें माफ़ी मांगना पड़ा। इसका करारा जवाब देते हुए विराट ने जॉनसन की गेंदों की खूब धुनाई की थी।

biggest fights,cricket matches,entertainment

* गौतम गंभीर और शाहिद आफरीदी :
भारत और पाकिस्तान के बीच जब मैच होता है तब वैसे भी खिलाड़ी के साथ ही दर्शकों का उफान भी जोरों पर रहता है। 2007-08 में गंभीर और शाहिद अफरीदी के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली थी। एक रन लेने के बाद गंभीर सीधे आफरीदी से भिड़ने चले गये थे। दोनों के बीच जबरदस्त बहस मैदान पर देखने को मिली थी। अंपायरों ने इस झगड़े को खत्म करवाया था।

biggest fights,cricket matches,entertainment

* शांतकुमारन श्रीसंथ बनाम आंद्रे नेल :
श्रीसंत ने आंद्रे नेल की गेंद पर छक्का जड़ दिया। छक्का जड़ने के बाद श्रीसंत का सेलिब्रेशन देख सब हैरान रह गये। बाद में टीवी इंटरव्यू में श्रीसंत ने इस वाकये को याद करते हुए कहा था कि नेल ने उन्हें उकसाते हुए टिप्पणी की थी। “वह बाउंसर से चोटिल करने की बात कर रहा था, साथ ही मुझे डरा हुआ खरगोश भी बोला था। जवाब में मैंने बल्ला भांजा तो गेंद बल्ले से कनेक्ट हो गयी।”

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर