न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लोनावाला में नहीं किसी और जगह पर शूट होगा ‘बिग बॉस-13’

कलर्स टीवी पर पिछले 12 साल से लगातार प्रसारित हो रहे रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 13वें सीजन की शूटिंग नई जगह पर हो सकती है।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 06 Apr 2019 11:05:20

लोनावाला में नहीं किसी और जगह पर शूट होगा ‘बिग बॉस-13’

कलर्स टीवी पर पिछले 12 साल से लगातार प्रसारित हो रहे रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 13वें सीजन की शूटिंग नई जगह पर हो सकती है। पिछले 12 सीजन से लगातार इस शो की मेजबानी करने वाले सलमान खान ही इस बार भी इस शो की मेजबानी करते नजर आएंगे। गौरतलब है कि ‘बिग बॉस’ के पिछले 11 सीजन लोनावला में शूट किए गए थे, जो मुम्बई से लगभग 80 किलोमीटर दूर पश्चिमी घाट के एक पहाड़ी पर स्थित है। सिर्फ पांचवां सीजन गुजरात के करजात में शूट किया गया था। लेकिन अब इस प्रकार के समाचार आ रहे हैं कि शो के निर्माता अगले सीजन की शूटिंग के नई जगह जाने की योजना बना रहे हैं।

सिने स्पीक के साथ बात करते हुए निर्देशक ओमंग कुमार ने कहा कि लोकेशन को लोनावला से नई जगह पर स्थानान्तरित कर रहे हैं। ओमंग कुमार और उनकी पत्नी वनीत ओमंग कुमार पिछले सात वर्षों से ‘बिग बॉस’ के लिए सेट डिजाइनर रहे हैं। ओमंग कुमार फिल्मों में निर्देशक के तौर पर ख्यात हैं। उनके निर्देशन में बनी अगली फिल्म ‘पीएम नरेन्द्र मोदी’ बॉयोपिक है, जो आगामी सप्ताह प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म में विवेक ओबेराय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भूमिका में नजर आएंगे।

bigg boss 13,Salman Khan,salman khan news,salman khan bigg boss 13,tv reality show

इस फिल्म का निर्माण संदीप एस सिंह, आनन्द पंडित और अभिनेता सुरेश ओबेराय ने मिलकर किया है। अपनी घोषणा के वक्त से ही विवादों में रही इस फिल्म के प्रदर्शन के विरोध कई राजनीतिक संगठनों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया जिसके चलते इसके प्रदर्शन के लिए निर्माताओं को सुप्रीम कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। इस मामले में आगामी 8 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। वैसे निर्माताओं ने कल इसके प्रदर्शन की घोषणा करते हुए दो नए पोस्टर जारी किए हैं जिनमें इसकी प्रदर्शन तिथि 11 अप्रैल बताई गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन
बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम