न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Bigg Boss पर बैन को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा - एक हफ्ते में शो के कंटेंट से जुड़ी पूरी रिपोर्ट मिल जाएगी

शनिवार को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javadekar) ने कहा कि हमें एक हफ्ते में शो के कंटेंट से जुड़ी पूरी रिपोर्ट मिल जाएगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 12 Oct 2019 10:47:00

Bigg Boss पर बैन को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा - एक हफ्ते में शो के कंटेंट से जुड़ी पूरी रिपोर्ट मिल जाएगी

केंद्र सरकार ने रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) पर प्रतिबंध लगाए जाने के विवाद को लेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से रिपोर्ट मांगी है। शनिवार को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javadekar) ने कहा कि हमें एक हफ्ते में शो के कंटेंट से जुड़ी पूरी रिपोर्ट मिल जाएगी। इसके बाद साफ हो जाएगा कि इसमें क्या दिखाया जा रहा है। लोगों ने बिग बॉस के कंटेंट के खिलाफ नाराजगी जाहिर की थी। शो के होस्ट सलमान खान का भी सोशल मीडिया पर विरोध हुआ था।

गाजियाबाद से बीजेपी के विधायक नंद किशोर गुज्जर ने सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय में पत्र लिखकर बिग बॉस को बैन करने की मांग की है। उन्होंने लिखा- ये शो हमारी संस्कृति के खिलाफ है और इंटिमेट सीन इस शो का हिस्सा हैं। अलग-अलग समुदाय के लोगों को बेड पार्टनर्स बनाया गया है, जो कि अहसनीय है। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को उसकी खोई हुई शान दिलाने की कोशिश कर रहे हैं और दूसरी तरफ इस तरह के शो देश की संस्कृति को खराब कर रहे हैं। बच्चे और नाबालिग टीवी देखते हैं और वह आसानी से इन शो तक पहुंच सकते हैं, जिसमें इतनी व्यस्क सामग्री शामिल है। इसके अलावा शो इंटरनेट पर भी उपलब्ध है। इसके साथ ही बीजेपी विधायक ने भविष्य में ऐसे प्रसारण को रोकने के लिए सेंसर तंत्र की भी मांग की है।

भाजपा विधायक ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री जावड़ेकर को पत्र लिखकर शो को ऑफ एयर करने की मांग भी की।

बीजेपी नेता के अलावा करणी सेना भी बिग बॉस को तुरंत बंद करने की मांग कर रही है। करणी सेना का कहना है कि ये शो कल्चर के खिलाफ है। करणी सेना ने इंफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्टर प्रकाश जावड़ेकर को लेटर लिखकर कहा- बिग बॉस हिंदू ट्रेडिशन का नेशनल टीवी पर अपमान कर रहा है। शो लव जिहाद को प्रमोट कर रहा है। जेनरेशन को भटका रहा है। शो में बहुत ज्यादा अभ्रदता है इसे फैमिली के साथ नहीं देखा जा सकता। करणी सेना ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर बिग बॉस 13 के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा, उन्होंने राष्ट्रीय टेलीविजन पर लव जिहाद को बढ़ावा देने और हिंदू संस्कृति का अपमान करने के लिए सलमान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

बीजेपी नेता के अलावा ब्राह्मण महासभा ने भी 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने की मांग की है। महासभा ने इस सिलसिले में अपना ज्ञापन गाजियाबाद के जिला मजिस्ट्रेट को सौंपा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव