न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'बिग बॉस 12' : प्रोमो हुए शूट, इस बार सलमान करने वाले है बड़ा धमाल

टीवी रिएलिटी शो ‘दस का दम’ के बाद सलमान खान जल्द ही हमें ‘बिग बॉस’ सीजन 12 में नजर आएंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Aug 2018 5:22:32

'बिग बॉस 12' : प्रोमो हुए शूट, इस बार सलमान करने वाले है बड़ा धमाल

टीवी रिएलिटी शो ‘दस का दम’ के बाद सलमान खान जल्द ही हमें ‘बिग बॉस’ सीजन 12 में नजर आएंगे। हाल ही में यह खबर आई थी कि इस बार 'बिग बॉस' जल्द ही सितंबर में ही टेलीकास्ट कर दिया जाएगा, जिसके लिए सलमान खान ने 'बिग बॉस 12' के प्रोमो की शूटिंग भी शुरू कर दी थी। अब मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी खबर आ रही है कि 'बिग बॉस 12' के प्रोमो की शूटिंग पूरी हो चुकी है। प्रोमो की शूटिंग मुंबई के महबूब स्टूडियो में हुई है। इन रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि 16 सितंबर को ग्रैंड प्रीमियर के साथ शो को दर्शकों के सामने पेश किया जायेगा।

यह सीजन इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि इस बार सलमान बिग बॉस 12 में कुछ नया करने जा रहे है। इस शो के मेकर्स भी प्रोमो को लेकर काफी उत्साहित दिखाई दे रहे है।

डीनए की खबर के मुताबिक इस शो के 5 प्रोमो शूट कर लिये गये है। जिन्हें जल्द ही रिलीज किया जायेगा। इस बार शो के प्रोमो में दर्शकों को सलमान का डबल रोल देखने को मिलेगा, जी हां यही शो का फॉर्मेट भी होगा।

जिसके बाद शो के कंटेस्टेंट्स भी जोड़ियों में एंट्री करते हुए नजर आएंगे। आगे इस रिपोर्ट में बताया गया है कि बिग बॉस 12 में कुल 13 जोड़ियों को भेजा जायेगा, जिसमें 7 जोड़ियां कॉमनर्स की होंगी और 6 जोड़ियां सेलेब्रिटी की होंगी। इस बार शो के फॉर्मेट को ज्यादा बोल्ड और कंट्रोवर्सियल बनाया जायेगा क्योंकि पिछला सीजन 'बिग बॉस 11' टीआरपी के मामलें में कुछ खास कमाल नहीं कर पाया था।

इसलिए इस बार शो को ज्यादा मजेदार बनाने के लिए गे-लेस्बियन कपल के साथ-साथ एडल्ट स्टार की भी एंट्री हो सकती है। बिग बॉस के मेकर्स शो के लिए एक पोर्न स्टार को भी तलाश रहे थे, और रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी यह खोज शांति डायनामाइट पर आकर खत्म हुई। माना जा रहा है कि शो में शांति की एंट्री काफी धमाकेदार होगी। जिससे शो की पॉपुलरटी और भी ज्यादा बढ़ा सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो अगर ऐसा होता है तो सनी लियोन के बाद शांति दूसरी पोर्न स्टार होंगी, जो इस शो में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आएंगी।
मीडिया रिर्पोटस की मानें तो कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर और उनकी गर्लफ्रेंड सुबुही जोशी, मिलिंद सोनम और उनकी पत्नी अंकिता कोंवर, निकेतन धीर और कृतिका सेंगर, रित्विक धनजानी और उनकी गर्लफ्रेंड आशा नेगी, सृष्टि रोडे और मनीष नागदेव, हैली शाह जैसे कई सेलिब्रिटी शो का हिस्सा बन सकते है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक