न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

#MeToo: शिल्पा शिंदे का चौकाने वाला बयान, कहा - इस इंडस्ट्री में रेप नहीं होता, जो भी होता है म्यूचल अंडरस्टैंडिंग से होता है

टाइम्स नाऊ को दिए गए इंटरव्यू में शिल्पा शिंदे ने मीटू मुहिम के बारे में बोलते हुए कहा कि 'ये सब बकवास है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 12 Oct 2018 2:48:29

#MeToo: शिल्पा शिंदे का चौकाने वाला बयान, कहा - इस इंडस्ट्री में रेप नहीं होता, जो भी होता है म्यूचल अंडरस्टैंडिंग से होता है

भारत में धीरे-धीरे ही सही लेकिन मीटू #MeToo मूवमेंट के जरिए तमाम महिलाए सालों से हो रहे अपने साथ हुए यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठा रही है। नाना पाटेकर, विवेक अग्निहोत्री, विकास बहल, पीयुष मिश्रा, आलोक नाथ, रजत कपूर और वरुण ग्रोवर जैसे कई नाम सवालों के घेरे में हैं। जिस तरह के मामले सामने आ रहे है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में शराफत का चोला पहनकर ना जाने कितने दरिंदे बेखौफ घूम रहे है। लेकिन इस पूरे मामले में हम शुक्रिया करेंगे तनुश्री दत्ता का जिन्होंने हिम्मत दिखा कर अपने साथ हुए शोषण का सबके सामने खुलासा किया, जिसके बाद और महिलाओं को भी हिम्मत मिली। जहां कई लोग ऐसे मामलों में अपनी बेबाक राय सामने रखने में हिचकिचा नहीं रहे है वहीं कुछ लोग अभी भी इस मुद्दे पर बात करने से कन्नी काट रहे है। इस पूरे मामले पर अब बिग बॉस ११ की विजेता रही शिल्पा शिंदे का बयान सामने आया है, हालाकि उनके इस बयान ने सभी को चौका दिया है।

टाइम्स नाऊ को दिए गए इंटरव्यू में शिल्पा शिंदे ने मीटू मुहिम के बारे में बोलते हुए कहा कि 'ये सब बकवास है। आपको उस मुद्दे के बारे में तभी बात करनी चाहिए तब वह होता है। आपको उसी वक़्त आवाज उठानी चाहिए। मुझे भी यही सीख मिली है कि जब होता है तभी बोलो, बाद में बोलने का कोई फायदा नहीं है। बाद आप कितना भी बोल को आपकी आवाज कोई नहीं सुनेगा, इससे सिर्फ कंट्रोवर्सी ही होगी और कुछ नहीं। जब भी कुछ होता है, उसी वक्त बोलो और हां आपको पॉवर की जरुरत तो होती ही है।'

bigg boss 11,Shilpa Shinde,metoo,metoo campaign

शिल्पा ने आगे कहा कि, ' हालाकि मैं मानती हूँ कि ये इंडस्ट्री बुरी नहीं है लेकिन बहुत अच्छी भी नहीं है। ये सब चीजें हर जगह होती है। मुझे नहीं पता कि क्यों खुद ही इंडस्ट्री का नाम खराब कर रहे है। जो लोग काम कर रहे है या काम पा रहे है क्या सब ही लोग खराब है। ऐसा नहीं है, ये सिर्फ आप पर निर्भर करता है। आपसे सामने वाला इंसान कैसे रिएक्ट करता है, आप उसको कैसे जवाब देते हो। महिलाएं खुलकर सामने आ रही है लेकिन मैं ये भी कहूंगी कि इस इंडस्ट्री में रेप नहीं होता है, जबरदस्ती नहीं होता है। हमारी इंडस्ट्री में जो भी होता है वह म्यूचल अंडरस्टैंडिंग की वजह से ही होता है। अगर आप उसे करने के लिए तैयार नहीं हो तो उसे छोड़ दो।'

bigg boss 11,Shilpa Shinde,metoo,metoo campaign

बिना डायरेक्टर के नाम से प्रदर्शित होगी 'सुपर 30', ऋतिक रोशन ने उठाया बड़ा कदम!

#MeToo के तहत चर्चा में आये विकास बहल Vikas Bahl की फिल्म 'सुपर 30 Super 30' की एडिटिंग कर रहे अभिनेता ऋतिक रोशन Hrithik Roshan संभवतः अपनी इस फिल्म को डायरेक्टर Director के नाम के बिना प्रदर्शित करेंगे। यह सम्भावना इसलिए बनती है क्योकि फिल्म पूरी हो चुकी है और अब इसका पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है जिसके चलते डायरेक्टर को हटाना मुमकिन नहीं। ऋतिक रोशन के लिए यह फिल्म बहुत ही अहम् है क्योकि दो साल के अंतराल के बाद उनकी कोई फिल्म प्रदशित होने जा रही है। उनकी अंतिम प्रदर्शित फिल्म काबिल थी। इससे पूर्व ऋतिक रोशन ने विकास बहल पर लगे आरोपों के बाद अब ​अपनी अपकमिंग फिल्म 'सुपर 30' की एडिटिंग पर खुद ऋतिक रोशन नजर रख रहे हैं। विकास बहल पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगने के बाद ऐसी खबरें भी सामने आ रही थी कि मेकर्स अब 'सुपर 30' की रिलीज डेट जो कि 25 जनवरी है को आगे बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि खुद ऋतिक रोशन ऐसा नहीं चाहते हैं। इसी के चलते विकास की गैर मौजूदगी में अब खुद ऋतिक रोशन ने फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन के कामों को देखना शुरू कर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक