न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिग बॉस 11 : #OMG शो जीतने के बाद शिल्पा शिंदे ने किया चौकाने वाला खुलासा, अब नहीं करुँगी यह काम!!

रियलिटी शो 'बिग बॉस-11' की विजेता एवं लोकप्रिय टेलीविजन अदाकारा शिल्पा शिंदे का कहना है कि टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' को लेकर बुरे अनुभवों से गुजरने के बाद अब टेलीविजन धारावाहिकों में काम नहीं करना चाहती।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Jan 2018 3:52:38

बिग बॉस 11 : #OMG शो जीतने के बाद शिल्पा शिंदे ने किया चौकाने वाला खुलासा, अब नहीं करुँगी यह काम!!

रियलिटी शो 'बिग बॉस-11' की विजेता एवं लोकप्रिय टेलीविजन अदाकारा शिल्पा शिंदे का कहना है कि टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' को लेकर बुरे अनुभवों से गुजरने के बाद अब टेलीविजन धारावाहिकों में काम नहीं करना चाहती। अक्सर रियलिटी शो को जीतने वालों को ढेर सारे टेलीविजन शो के ऑफर मिलते हैं, लेकिन शिल्पा का कहना है कि 'भाबीजी घर पर हैं' शो के दौरान जो कुछ हुआ, उसके बाद वह अब छोटे पर्दे पर काम नहीं करना चाहती हैं। शो में उन्होंने अंगूरी भाभी का किरदार निभाया था।

शिल्पा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया, "मैं टेलीविजन के बजाय फिल्मों में काम करना चाहूंगी। कई सालों तक काम करने के बाद इस उद्योग के लोगों (भाबीजी घर पर हैं के निर्माताओं की ओर इशारा करते हुए) ने मेरे साथ जैसा व्यवहार किया, उससे मैं बेहद निराश हूं। मैं अब टीवी उद्योग में और काम नहीं करना चाहती।"

अभिनेत्री ने साल 2016 में निर्माताओं के साथ कुछ मुद्दों पर अनबन होने के बाद 'भाबीजी घर पर हैं' को छोड़ दिया था। उन्होंने शो के निर्माता संजय कोहली के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत भी दर्ज कराई थी।

मीडिया में खुलकर अपने अनुभव बताने के बाद उन्हें नए शो पाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

यह पूछे जाने पर कि क्या टेलीविजन उद्योग की किसी बड़ी शख्सियत का नाम लेने पर एक कलाकार के करियर को नुकसान पहुंचता है तो अभिनेत्री ने इसका जवाब 'हां' में दिया। उन्होंने कहा कि वे आपके करियर को बर्बाद कर देंगे और अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए आपको मात देने की कोशिश करेंगे।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह अपनी जीत को लेकर सुनिश्चित थीं तो उन्होंने कहा, "हालांकि, मैं शुरू से ही जानती थी कि मैं इस शो को जीतने की हकदार हूं..'बिग बॉस' के घर के अंदर की दुनिया बिल्कुल अलग है। यह सफर ढेर सारी भावनाओं और उतार-चढ़ाव के साथ रहा। फिलहाल मैं इस बारे में बात करने को लेकर थोड़ी अभिभूत हूं लेकिन निश्चित तौर पर मैं खुश हूं कि मैं जीत गई।"

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर