न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिग बॉस 11 : 'विकास सिटी' टास्क - हिना के आगे फीकी पड़ी मास्टमाइंड की सारी चाले!!

बिग बॉस 11 के फिनाले में अभी दो दिन बचे हुए है और जातें जातें भी बिग बॉस ने घरवालों को ऐसा टास्क दिया जिसकी वजह से इन चारो का घर में रहना और मुश्किल कर दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 13 Jan 2018 1:17:38

बिग बॉस 11 : 'विकास सिटी' टास्क - हिना के आगे फीकी पड़ी मास्टमाइंड की सारी चाले!!

बिग बॉस 11 के फिनाले में अभी दो दिन बचे हुए है और जातें जातें भी बिग बॉस ने घरवालों को ऐसा टास्क दिया जिसकी वजह से इन चारो का घर में रहना और मुश्किल कर दिया। पर हा इस टास्क में विकास के मजे हो रहे है।

दरअसल बिग बॉस ने कल ही घरवालों को 'विकास सिटी' के नाम से एक टास्क दिया। इस टास्क में विकास एक तानाशाह का रोल अदा करेंगे और समय समय पर वह घर में बचे बाकी प्रतियोगियों हिना खान, पुनीश शर्मा और शिल्पा शिंदे से जो चाहें वो करवा सकते हैं। अगर कोई भी प्रतियोगी विकास द्वारा दिए गए काम को पूरा नहीं करेगा तो विकास को 3 लाख रुपए मिल जाएंगे। बात करें तो अगर तीनो अपना टास्क नहीं करतें है तो विकास को 9 लाख रुपए मिल जायेंगे। वही इस टास्क के शुरुआत में विकास ने 3 लाख रुपए तो जीत लिए है। पुनीश ने उनकी बात ना मान कर उनको ये धनराशी दिलवाई थी। इसके बाद वो शिल्पा को कई सारे टास्क देते हैं जिसमें आखिरी टास्क में पूल में उतरने का होता है जिसे शिल्पा मना कर देती हैं और बजर दबा देती हैं। हालांकि विकास शिल्पा से कहते हैं ये बात हिना को न बताए कि आप टास्क से बाहर हो चुकी हैं। इसके बाद हिना की बारी आती है लेकिन हिना खान ने ऐसी चाल चली की मास्टमाइंड की सारी चाले फीकी पड़ गई।

bigg boss 11,vikas gupta,hina khan,Salman Khan,tv show,reality tv show,gossips,entertainment

विकास ने सबसे पहले हिना को साड़ी पहनने को कहा और उसके बाद कॉफी को पानी में गिराने के लिए। हिना ने कॉफी को पानी में गिरा दिया और कहा ये वह कॉफी है ही नहीं। इसके बाद विकास ने हिना को उनका फेवरेट ब्रेसलेट तोड़ने को कहा जिसे हिना ने तोड़ने की कोशिश की और बड़ी चालाकी से उस ब्रेसलेट को बचा लिया। हिना ने ब्रेसलेट को तोड़ने के लिए विकास के कहने पर डम्बल का इस्तेमाल किया लेकिन ब्रेसलेट पर नहीं बल्कि उसके आसपास मारा। इसके बाद हिना ने विकास से कहा उन्होंने बहुत कोशिश की लेकिन वो टूट ही नहीं रहा। जिस पर विकास भड़क उठे और कहा कि आप टास्क अच्छे से कर ही नहीं रही हैं। इसके बाद विकास ने अपनी मां की फोटो पर पैर रखने को कहा। यह बात सुनकर हिना ने विकास को खूब सुनाया। बार बार कहने पर फोटो के आसपास यानी कि कुशन पर पैर रखा जिसके बाद विकास ने कहा कि आप कोई भी टास्क नहीं कर रही हैं। आप चाहती थीं कि मैं आपकी चीजें तोड़ने के लिए दूं ताकि लोगों के सामने मैं ही बुरा दिखूं। वहीं हिना ने कहा यह चाहते थे कि मैं इनकी चीजें तोड़ूं और बुरी दिखूं। आखिर में विकास ने हिना से कहा कि आप मेरी मां की फोटो पर पैर रखिए और उसे फाड़ दीजिए। विकास के इतना कहने पर हिना ने विकास को बहुत सुनाया और फोटो को बचाते हुए कुशन पर पैर रखा। जिसके बाद विकास ने हिना से कहा कि तुमसे ज्यादा गंदा मैंने इंसान नहीं देखा।

फिलहाल विकास इस टास्क में हिना को बजर दबाने के लिए मजबूर नहीं कर पाए और केवल प्राइजमनी से अपने लिए 6 लाख रुपये ही कमा पाए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर