न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिग बॉस 10 का प्रतिभागी : भारतीय सिनेमा का सफल खलनायक

बिग बॉस के सीजन 10 में नजर आने वाले इस सितारे ने अपना फिल्म करियर 2000 में हिन्दी फिल्म 'चैंपियन' से शुरू किया था

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Nov 2017 12:42:13

बिग बॉस 10 का प्रतिभागी : भारतीय सिनेमा का सफल खलनायक

बिग बॉस का 11 वां सीजन अपने मध्य दिनों में हैं। कलर्स टीवी पर प्रसारित हो रहे इस रियलिटी शो को पुन: दर्शक देखने लगे हैं। वीकेंड के दो दिन (शनिवार रविवार) को इसकी टीआरपी में सलमान खान के कारण बढ़ोतरी होती है। शेष दिनों में कुछ प्रतिशत दर्शक इसे देख रहे हैं। शो के दसवें सीजन तक कई नामी गिरामी सिने सितारों ने इसमें भाग लिया, जिन्हें खासी प्रसिद्धि और चर्चा मिली। इन्हीं सितारों में शामिल थे बहुभाषी फिल्म खलनायक राहुल देव, जो फिल्म और टीवी जगत में आने से पहले मॉडलिंग किया करते थे।

बिग बॉस के सीजन 10 में नजर आने वाले इस सितारे ने अपना फिल्म करियर 2000 में हिन्दी फिल्म 'चैंपियन' से शुरू किया था, जिसमें उन्होंने सनी देओल के सामने मुख्य खलनायक की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर ने सर्वश्रेष्ठ खलनायक की श्रेणी में नामांकित किया था। अपनी पहली फिल्म से दर्शकों में एक विशिष्ट पहचान बनाने वाले राहुल देव सिनेमा जगत के ऐसे पहले अभिनेता हैं जिन्होंने कमोबेश भारत की हर भाषा में बनने वाली फिल्मों में काम किया है। राहुल देव हिन्दी फिल्मों से ज्यादा दक्षिण भारत की फिल्मों में नजर आते हैं। वहाँ की फिल्मों में उनके लिए विशेष भूमिकाएं लिखी जाती हैं। अधिकांशत: वे मुख्य खलनायक के रूप में ही नजर आते हैं। राहुल देव ने दक्षिण भारत के सभी सुपर सितार चिरंजीवी, नागार्जुन, मोहनलाल, ममूटी इत्यादि के साथ काम किया। पिछले कुछ वर्षों से वे इन अभिनेताओं के पुत्रों और दक्षिण की युवा ब्रिगेड के साथ भी काम कर रहे हैं।

bigg boss 10,Salman Khan,rahul dev,bigg boss news

कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले बिग बॉस के 10वें सीजन में उन्होंने भाग लिया था। बिग बॉस के घर में उन्होंने 63 दिन बिताए। अपने व्यवहार, बातचीत, दिए गए टॉस्क आदि को उन्होंने पूरी ईमानदारी से पूरा किया था, लेकिन वे शो के अन्त तक नहीं रह पाए। बिग बॉस का यह सीजन 2016-2017 तक जारी रहा था। बिग बॉस के अतिरिक्त भी राहुल देव ने कुछेक और टीवी सीरियलों में काम किया है। इनमें विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा देवों के देव महादेव और सीआईड इन दोनों धारावाहिकों में उनकी भूमिका बड़ी और प्रभावशाली रही। ‘सीआईडी’ की जिस कहानी में राहुल देव नजर आए थे, उसकी लगभग आठ कडिय़ाँ प्रसारित हुई थी। राहुल देव को फिल्मी खलनायक की तरह छोटे परदे पर पेश किया गया था।

bigg boss 10,Salman Khan,rahul dev,bigg boss news

इन दिनों अभिनेत्री मुग्धा गोडसे के साथ रिलेशनशिप में रह रहे राहुल देव ने वर्ष 1998 में रीना नामक युवती से विवाह किया था, जिसकी 2009 में कैंसर से मौत हो गई। रीना से राहुल देव को एक लडक़ा है। मुग्धा गोडसे मॉडलिंग जगत का जाना माना चेहरा होने के साथ ही फिल्म अभिनेत्री भी हैं। राहुल देव के एक भाई मुकुल देव हैं, जो स्वयं भी फिल्म अभिनेता हैं। मुकुल देव ने अपना करियर महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म से शुरू किया था जिसमें उनके साथ सुष्मिता सेन ने भी काम किया था। यह सुष्मिता सेन की भी पहली फिल्म थी। मुकुल देव हिन्दी फिल्मों में कम और दक्षिण भारतीय फिल्मों में ज्यादा नजर आते हैं। आजकल वे भी खलनायक के रूप में काम करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर