न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Article 370 को लेकर विना मालिक के बयान पर भड़की पायल रोहतगी, वीडियो जारी कर निकाली भड़ास

भारतीय एक्ट्रेस पायल रोहतगी (Payal Rohtagi) ने वीना मलिक (Veena Malik) पर खुलकर हमला बोला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 09 Aug 2019 10:22:21

Article 370 को लेकर विना मालिक के बयान पर भड़की पायल रोहतगी, वीडियो जारी कर निकाली भड़ास

केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। इसी कड़ी में पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक (Veena Malik) ने भी इस पर कड़वे बोल बोले थे। जिसके बाद उनकों सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। वही अब अब भारतीय एक्ट्रेस पायल रोहतगी (Payal Rohtagi) ने वीना मलिक (Veena Malik) पर खुलकर हमला बोला है। पायल ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह वीना मलिक और मलाला को बुरी तरह कोस रही हैं। वह उनके लिए कई बार आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल भी कर रही हैं। वीडियो में पायल कहती नजर आ रही हैं कि वीना मलिक एक दूसरी भिखारी है जो पाकिस्तान से भारत आई थी भीख मांगने के लिए। बहुत कोशिश की, बहुत पापड़ बेले मगर कुछ नहीं हुआ। वापस चली गई पाकिस्तान और किसी आदमी से शादी कर ली, बच्चे पैदा कर लिए। अच्छी बात है। लेकिन बाद में उसने उस आदमी के साथ भी नाटक किया और कहा कि मैं उसे छोड़ रही हूं।

payal rohatgi,veena malik,indian army,jammu kashmir,article 370,malala,article 370 news in hindi,entertainment

वीडियो में पायल ने कहा, 'अब उसकी जिंदगी में कुछ नहीं है न्यूज में आने के लिए तो भारतीय सेना को उंगली दिखाती है और मलाला को टैग करती है जो कि एक नोबल प्राइज विनर है। मेरे को तो पता भी नहीं था उसके बारे में।" अपनी बातों के क्रम में पायल ने कहा कि मलाला एक 22 साल की लड़की है जो नोबल प्राइज विनर है जो हिजाब पहनकर घूमती है और ट्विटर पर नॉनसेंस टाइप करती है।'

पायल ने ट्वीट किया, 'मलाला वीना मलिक की अच्छी दोस्त बन गई हैं। फेमिनिस्ट असल में जूनियर आर्टिस्ट होती हैं जिनको प्रतिदिन 500 रुपये के हिसाब से तनख्वाह मिलती है। अब ऐसा लगता है कि मलाला इन जूनियर आर्टिस्ट्स की नेता हैं।'

पायल रोहतगी ने मलाला पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह कश्मीर में हो रही निर्मम हत्याओं पर बात करती हैं लेकिन कभी भी बलूचिस्तान में बच्चों और औरतों पर हो रहे अत्याचार पर बात नहीं करती है। पायल ने कहा कि ये सब दोहरी मानसिकता वाली पाकिस्तानी औरते हैं जैसे वीना मलिक, मलाला या फिर माहिरा खान जो कि रणबीर कपूर के साथ सिगरेट फूंकते हुए देखी गई थी।

पायल ने कहा कि ये सब लोग इस नाटक को प्रमोट करते हैं और ऐसा माहौल बनाते हैं कि किस तरह पाकिस्तानी मुसलमानों पर जुल्म हो रहा है जबकि हमने देखा कि वहां के लोग किस तरह खुश है आर्टिकल 370 के खत्म किए जान के बाद।

payal rohatgi,veena malik,indian army,jammu kashmir,article 370,malala,article 370 news in hindi,entertainment

बता दे, शांति का नोबेल जीतने वाली पाकिस्तानी शिक्षा अधिकार कार्यकर्ता मलाला युसुफजई ने बृहस्पतिवार को कहा था कि पिछले 70 साल से कश्मीर के लोग बदहाली में जी रहे हैं। उनका कोई विकास नहीं हुआ। वहां के लोगों को अमन और चैन से जिंदगी जीने का हक है। मलाला के इस बयान पर बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी भड़क गईं और उन्होंने कहा कि मलाला को कश्मीर की चिंता छोड़ POK के बारे में बताना चाहिए। पायल ने कहा- 'मलाला नोबेल प्राइज विनर है, एक 22 साल की लड़की है, हिजाब पहनकर घूमती है और नॉनसेंस टाइप करती है। उसके क्षेत्र के अंदर जहां से वो आई है... पाकिस्तान के अंदर बलूचिस्तान की औरतों और बच्चों के ऊपर जितना अत्याचार होता है उसके ऊपर वो कभी आवाज नहीं उठाती। वीना मलिक, मलाला और माहिरा खान जैसे लोग ये फेक नाटक प्रमोट करते हैं कि कैसे कश्मीरी मुस्लिम को टारगेट किया जा रहा है। जबकि हम जानते हैं कि कश्मीर के लोग खुश हैं।'

विना मालिक ने क्या कहा था

जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) पर अपना रिएक्शन देते हुए वीना मलिक (Veena Malik) ने लिखा, 'भारत ने क्लस्टर बम का प्रयोग करके और कश्मीरियों के खिलाफ सैन्य बल का उपयोग करते हुए सभी अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन किया है। 70 साल से भारत कश्मीरियों को दबाने में नाकाम रहा है।' इससे पहले भी वीना मलिक (Veena Malik) ने कश्मीरी लोगों पर अपना ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था, 'भारतीय बलों द्वारा कश्मीरी लोगों की दुर्दशा और उन पर किए गए अत्याचार के लिए यह संदेश फैलाना जरूरी है। पाकिस्तान कश्मीरी लोगों को नैतिक, राजनैतिक और कूटनीतिक समर्थन देता है जो आज भी अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं।'

payal rohatgi,veena malik,indian army,jammu kashmir,article 370,malala,article 370 news in hindi,entertainment

मलाला ने क्या कहा था

मलाला ने कहा कि वह हमेशा से जम्मू कश्मीर की आवाम खासतौर पर महिलाओं और बच्चों को लेकर चिंतित रही हैं। इन्होंने हिंसा को सबसे अधिक झेला है और इसका सबसे ज्यादा नुकसान इन्हें ही हुआ। मलाला कहती हैं कि दक्षिण एशिया उनका घर है जिसे वह 1.8 अरब कश्मीरियों के साथ साझा करती हैं, वहां अशांति उन्हें परेशान करती है। मलाला ने कहा, कश्मीर का अलग रंग है, अलग संस्कृति, भाषा और रहन-सहन है। उम्मीद करती हूं कि वहां के लोगों को अमन और चैन से जिंदगी जीने का हक है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो