आखिरी बार अपने बेटों सन्नी (Sunny Deol) और बॉबी (Bobby Deol) के साथ फिल्म ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ में नजर आए अभिनेता धर्मेन्द्र (Dharmendra) इन दिनों फिल्मों से दूर पंजाब में अपने फार्म हाउस पर अपनी जिन्दगी के बेहतरीन लम्हों को बिता रहे हैं। वे अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फार्म हाउस की तस्वीरें शेयर करते हैं। ऐसे ही उन्होंने एक वीडियो शेयर किया तो उनके एक प्रशंसक ने उनसे उनकी पत्नी हेमा मालिनी के संसद में झाडू लगाने के अंदाज पर प्रश्न पूछ लिया। इस प्रश्न का जिस अंदाज में धर्मेन्द्र ने जवाब दिया वह ट्वीट भी वायरल हो गया है।
#WATCH Delhi: BJP MPs including Minister of State (Finance) Anurag Thakur and Hema Malini take part in 'Swachh Bharat Abhiyan' in Parliament premises. pic.twitter.com/JJJ6IEd0bg
— ANI (@ANI) July 13, 2019गौरतलब है कि पिछले दिनों हेमा मालिनी का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो स्वच्छता अभियान के तहत संसद के प्रांगण में झाड़ू लगाती दिखीं। हेमा मालिनी जिस अंदाज में झाड़ू लगा रही थीं, उसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा और उन पर खूब मीम्स बनाए गए।
कचड़ा सड़क पर है और झाड़ू संसद में लगाए जा रहे हैं... pic.twitter.com/vucXqYxvxh
— काकावाणी کاکاوانی (@AliSohrab007) July 13, 2019














