न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान ही नहीं आमिर खान भी फंस चुकें है इन बड़े विवादों में

आज हम आपको आमिर खान के जन्मदिन पर उनकी जिंदगी से जुड़े बड़े विवादों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते आमिर खान से जुड़े बड़े विवादों के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 14 Mar 2018 1:38:35

सलमान ही नहीं आमिर खान भी फंस चुकें है इन बड़े विवादों में

आमिर खान को बॉलीवुड का परफेक्शनिस्ट कहा जाता हैं। क्योंकि वे अपना हर काम परफेक्शन के साथ करते हैं। वे अभी अपनी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वे अपने काम को बहुत सजग तरीके से करते हैं लेकिन वे इतने भी पेरफ़ेक्ट नहीं हैं और कई बार विवादों में फंसे चुके हैं। आज हम आपको आमिर खान के जन्मदिन पर उनकी जिंदगी से जुड़े बड़े विवादों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते आमिर खान से जुड़े बड़े विवादों के बारे में।

* आमिर के असहिष्णुता पर बयान ने मचाया था बवाल : एक समारोह में आमिर ने कहा था कि देश में पिछले कुछ महीनों से असहिष्णुता का माहौल है। उनकी पत्नी किरण काफी डरी हुई हैं और वो बच्चों को लेकर देश छोड़ना चाहती हैं। आमिर के इस बयान ने देशभर में नए विवाद को जन्म दे दिया था। इसके बाद आमिर की जमकर आलोचना भी हुई। हालांकि आमिर ने अपने बयान पर ज्यादा सफाई न देकर लुधियाना में अपनी फिल्म ‘दंगल’ की शूटिंग शुरू कर दी थी। जिसके बाद धीरे-धीरे विवाद थम गया।

amir khan,controversies,amir khan controversies,birthday special,bollywood

* पीके पर विवाद : दिसंबर, 2014 में आई फिल्म पीके को लेकर भी आमिर खान विवादों में रहे थे। आमिर खान पर एक खास समुदाय की भावनाओं को भड़काने और उस पर टीका-टिप्पणी को लेकर लोग काफी नाराज हुए थे। फिल्म रिलीज होने के बाद भी लोगों का गुस्सा थमा नहीं था।

* अवॉर्ड फंक्शन में पार्टिसिपेट न करना : पद्मश्री और पद्मभूषण पा चुके आमिर खान किसी भी अवॉर्ड फंक्शन में नहीं जाते। दरअसल, आमिर का मानना है कि मेरे लिए नेशनल अवॉर्ड के अलावा बाकी कोई अवॉर्ड खास महत्व नहीं रखता। माना जाता है कि आमिर की फिल्म 'दिल' और सनी देओल की 'घायल' 1991 में फिल्मफेयर के लिए नॉमिनेट हुई थीं। आमिर को लगा था कि बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर उन्हें मिलेगा लेकिन यह अवॉर्ड बाद में सनी देओल को मिल गया। शायद ये भी एक वजह है जिससे आमिर अवॉर्ड फंक्शन में नहीं जाते।

amir khan,controversies,amir khan controversies,birthday special,bollywood


* किरण से तलाक और फातिमा सना शेख से अफेयर की अफवाह
: हाल ही में आमिर तीसरी शादी को लेकर काफी चर्चा में आ गए थे। बॉलीवुड के गलियारों में ऐसी अफवाहें थी कि आमिर अब पत्नी किरण राव को तलाक देकर तीसरी शादी की तैयारी कर रहे हैं। आमिर खान और 25 साल की फातिमा सना शेख के अफेयर के चर्चे जोरों पर थे। खबर तो ये भी थी कि फातिमा और आमिर की बढ़ती नजदीकियों से आमिर की पत्नी किरण राव बेहद खफा हैं।

* तुसाद में वैक्स स्टैच्यू को लेकर : आमिर खान ने मैडम तुसाद म्यूजियम में अपनी वैक्स स्टैच्यू लगवाने से साफ इनकार कर दिया था। उनका कहना था कि जो मेरी फिल्म देखना चाहते हैं, वो वैसे भी देखेंगे। मुझे स्टैच्यू लगवाने से कोई फर्क नहीं पड़ता।


राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल