न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Article 370 : अदनान सामी ने पाकिस्तानी फैन को दिया करारा जवाब, कहा - 'जो चीजें तुम्हारी नहीं, उनमें अपनी नाक घूसाना बंद करो'

2016 में भारत की नागरिकता मिलने के बाद सिंगर अदनान सामी अक्सर भारत के सपोर्ट में बयान देते रहते है। हालाकि, सिंगर के इन बयानों से पाकिस्तान को मिर्ची लगती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 16 Aug 2019 9:57:54

Article 370 : अदनान सामी ने पाकिस्तानी फैन को दिया करारा जवाब, कहा - 'जो चीजें तुम्हारी नहीं, उनमें अपनी नाक घूसाना बंद करो'

2016 में भारत की नागरिकता मिलने के बाद सिंगर अदनान सामी अक्सर भारत के सपोर्ट में बयान देते रहते है। हालाकि, सिंगर के इन बयानों से पाकिस्तान को मिर्ची लगती है। भारत का समर्थन करने पर कई बार अदनान को पाकिस्तानी यूजर्स की ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा है। हाल ही में मोदी सरकार ने कश्मीर को लेकर एक ऐतिहासिक फैसला लिया। जिसके मुताबिक आर्टिकल 370 को हटा दिया गया। जिसके बाद जम्मू कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा ले लिया गया है। जब ये फैसला आया है, तभी से हमारा पड़ौसी देश पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। आर्टिकल 370 हटाने के बाद से ही बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी को सोशल मीडिया पर बहुत ट्रोल किया जा रहा है।

अब एक यूजर ने अदनान को जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के मुद्दे पर घेरने की कोशिश की, लेकिन अदनान ने शानदार जवाब ने पाकिस्तानी यूजर की बोलती बंद कर दी। दरअसल, ट्विटर पर एक शख्स ने लिखा- ''अदनान सामी अगर आप में हिम्मत है तो कश्मीर मुद्दे पर मैसेज करें और फिर देखे तेरा ये इंडिया तेरा क्या हाल करता है।''

यूजर के ट्वीट का मुंहतोड़ जवाब देते हुए अदनान सामी ने लिखा- ''जरूर, कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है। जो चीजें तुम्हारी नहीं हैं, उनमें अपनी नाक घूसाना बंद करो।'' सिंगर के इस ट्वीट से जहां पाकिस्तानी यूजर्स भड़के वहीं भारतीय लोगों ने अदनान सामी की तारीफ की है।

ट्विटर पर अदनान सामी की दूसरे कई पाकिस्तानी यूजर्स संग वॉर चल रही है। दूसरे एक यूजर ने अदनान से पूछा कि उनके पिता कहां पैदा हुए और मरे? जवाब में सिंगर ने कहा- ''मेरे पिता 1942 में भारत में पैदा हुए, 2009 में भारत में ही मरे। आगे बोलो।''

एक ट्रोलर ने अदनान से ये भी पूछा कि आपने आखिरी बार बीफ कब खाया था? जवाब में अदनान ने कहा- ''दुनिया जानती है कि मैंने कितना खाया है। मुझे लगता है आप हमेशा बीफ खाते हो। इस महान उपलब्धि के अलावा तुमने क्या हासिल किया है, शिवाय कर्ज और लोड शेडिंग के।''

बता दें, सामी ब्रिटेन में पैदा हुए और पहले कनाडा की नागरिकता रखते थे। वे पाकिस्तानी मूल के हैं। उन्हें 2016 में भारतीय नागरिकता मिली थी। 'कभी तो नजर मिलाओ' और 'लिफ्ट करा दे' जैसे गानों के लिए भारत में मशहूर सामी कई सारे म्यूजिकल इंस्ट्रमेंट बजाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हमेशा कहा है कि उन्हें भारत से जो प्यार मिला है, वही उनके लिए 'सबकुछ' है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो