प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) की जल शक्ति अभियान शुरू करने की हमेशा से तारीफ करते रहे हैं। आमिर खान (Aamir Khan) ने महाराष्ट्र के सूखे से निपटने के लिए वहाँ के कई गांवों में वर्षों पूर्व जल संरक्षण और सिंचाई दक्षता को बढ़ावा देने के लिए एक जन आन्दोलन शुरू किया था, जो धीरे-धीरे पूरे महाराष्ट्र के उन गाँवों में फैलता जा रहा है जो सूखे की समस्या से ग्रस्त हैं। आमिर खान ने अपनी नवीनतम योजना का जिक्र करते हुए ट्विटर पर एक लेख डाला है जिसे उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी को सम्बोधित किया है।
‘नरेंद्र मोदी सर!
हम सभी के लिए पानी को मौलिक और प्राथमिक मुद्दा बनाने के लिए आपके द्वारा की गई पहल एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। हमारा पूरा समर्थन आपके साथ है। जलशक्ति अभियान। प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) ने अपने वीडियो में स्थिरता, जल संरक्षण और कैसे नवीनतम योजना से आम लोगों और सरकार को पानी बचाने में मदद मिलेगी, इसके लिए अभिनेता की सराहना की।
.@narendramodi Sir, the initiative taken up by you of making water the fundamental and primary issue for all of us is an extremely important step. Our wholehearted support is with you.#JanShakti4JalShakti














