न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन अभिनेत्रियों को नहीं पसंद सलमान के साथ काम करना

आइये जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जो सलमान के साथ काम करना नहीं पसंद करती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 22 May 2018 7:39:50

इन अभिनेत्रियों को नहीं पसंद सलमान के साथ काम करना

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के साथ काम करने की चाह इंडस्ट्री में हर कोई रखता हैं। क्योंकि सलमान खान सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के सुल्तान भी माने जाते हैं। आज के इस दौर में लगभग सभी बड़े एक्टर और एक्ट्रेसेस सलमान के साथ काम करने की इच्छा रखते हैं। लेकिन कई एक्ट्रेस ऐसी भी हैं जो सलमान के साथ कम करना पसंद नहीं करती। या ये कहें कि उन्होंने सलमान के साथ काम ना करने की कसम खा ली हो। तो आइये जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जो सलमान के साथ काम करना नहीं पसंद करती हैं।

इन अभिनेत्रियों को नहीं पसंद सलमान के साथ काम करना

* दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड इंडस्ट्री की नंबर वन हीरोइन दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दीपिका ने सलमान की एक नहीं बल्कि पांच फिल्मों के ऑफर को ठुकरा दिया था। खबरों के मुताबिक दीपिका को फिल्म जय हो, बजरंगी भाईजान, किक, प्रेमरतन धन पायो और शुद्दि में सलमान के साथ काम करने का ऑफर दिया गया था लेकिन उन्होंने इन फिल्मों को ठुकरा दिया। हालांकि इन फिल्मों को ठुकराने की असली वजह क्या थी ये तो सिर्फ दीपिका ही बता सकती हैं।

इन अभिनेत्रियों को नहीं पसंद सलमान के साथ काम करना

* जूही चावला

अभिनेत्री जूही चावला की फिल्म ‘दिवाना मस्ताना’ में सलमान कैमियो रोल में नजर आए थे। लेकिन जूही और सलमान की जोड़ी को कभी पर्दे पर एक साथ नहीं देखा गया है। बताया जाता है कि जब सलमान जब फिल्मों के लिए स्ट्रगल कर रहे थे तब जूही ने उनके साथ काम करने से इंकार कर दिया था और जब जूही ने सलमान के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की तो सलमान ने उन्हें आइना दिखा दिया।

इन अभिनेत्रियों को नहीं पसंद सलमान के साथ काम करना

* अमृता राव

लगता है कि अभिनेत्री अमृता राव को भी सलमान खान के साथ काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं है तभी तो जब अमृता को फिल्म ‘प्रेमरतन धन पायो’ में सलमान की बहन का रोल ऑफर हुआ तो उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया। अमृता के ना कहने के बाद उस किरदार को स्वरा भास्कर ने निभाया था।

इन अभिनेत्रियों को नहीं पसंद सलमान के साथ काम करना

* अमीषा पटेल

अभिनेत्री अमीषा पटेल ने सलमान खान के साथ डायरेक्टर डेविड धवन की फिल्म ‘ये है जलवा’ में काम किया था लेकिन वो फिल्म सिनेमा घरों में अपना जलवा दिखाने में असफल रही। बस फिर क्या था इसी के बाद से अमीषा ने सलमान के साथ फिर कभी काम ना करने की जैसे कसम ही खा ली।

इन अभिनेत्रियों को नहीं पसंद सलमान के साथ काम करना

* सोनाली बेंद्रे

फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ में अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने सलमान के अपोजिट काम किया था और दोनों की ये जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद भी आई थी। लेकिन इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान काले हिरण के शिकार के मामले ने दोनों के जीवन में काफी परेशानी ला दी जिसके बाद सोनाली ने सलमान के अपोजिट काम करने से तौबा कर ली थी।

इन अभिनेत्रियों को नहीं पसंद सलमान के साथ काम करना

* कंगना रनौत

सलमान खान के साथ काम ना करने की कसम खानेवाली अभिनेत्रियों में बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत का नाम भी शामिल है। बताया जाता है कि कंगना को फिल्म ‘सुल्तान’ में सलमान के अपोजिट काम करने का ऑफर मिला था लेकिन कंगना ने सलमान के साथ काम करने से साफ इंकार कर दिया जिसके बाद इस फिल्म में अनुष्का शर्मा को लिया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
'बीजेपी लोकतंत्र नहीं, किम जोंग उन मॉडल पर काम कर रही है', रेवंत रेड्डी ने  राज्यसभा चुनाव को लेकर लगाए गंभीर आरोप
'बीजेपी लोकतंत्र नहीं, किम जोंग उन मॉडल पर काम कर रही है', रेवंत रेड्डी ने राज्यसभा चुनाव को लेकर लगाए गंभीर आरोप
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
'कॉमेडी नहीं, समाज को बिगाड़ने का जरिया बन रहा है ऐसा कंटेंट', प्रणीत मोरे विवाद पर भड़के सुनील पाल
'कॉमेडी नहीं, समाज को बिगाड़ने का जरिया बन रहा है ऐसा कंटेंट', प्रणीत मोरे विवाद पर भड़के सुनील पाल
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
TMC में उथल-पुथल के बीच BJP की रणनीति स्पष्ट, सभी बागी नेताओं के लिए नहीं खुलेंगे पार्टी के दरवाजे
TMC में उथल-पुथल के बीच BJP की रणनीति स्पष्ट, सभी बागी नेताओं के लिए नहीं खुलेंगे पार्टी के दरवाजे
FIFA World Cup 2026: वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार दिखा ऐसा नज़ारा, ड्रॉ के बावजूद कनाडा ने रच दिया अनोखा रिकॉर्ड
FIFA World Cup 2026: वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार दिखा ऐसा नज़ारा, ड्रॉ के बावजूद कनाडा ने रच दिया अनोखा रिकॉर्ड
NDA की नजर लोकसभा में 2/3 बहुमत पर, TMC के बाद अब इस बड़े विपक्षी दल में टूट की चर्चा
NDA की नजर लोकसभा में 2/3 बहुमत पर, TMC के बाद अब इस बड़े विपक्षी दल में टूट की चर्चा