न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

माथे की झुर्रियां बना रही हैं आपको समय से पहले बूढ़ा, इन 5 तरीकों से दूर करें समस्या

आज हम आपको इन झुर्रियों से निजात दिलाने के लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जो बेहद कारगर होने के साथ ही कोई नुकसान भी नहीं पहुंचाते है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 06 Aug 2019 12:12:29

माथे की झुर्रियां बना रही हैं आपको समय से पहले बूढ़ा, इन 5 तरीकों से दूर करें समस्या

अक्सर देखा गया हैं कि महिलाओं की कम उम्र में ही तनाव के चलते माथे पर झुर्रियाँ पड़ने लग जाती हैं जो उनको कम उम्र में ही बुड्ढा दिखाने लगती है। ऐसे में चिंता होना स्वाभाविक हैं क्योंकि कम उम्र में ही अधिक उम्र का दिखना कोई नहीं चाहता हैं। इसके लिए महिलाऐं कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन आज हम आपको इन झुर्रियों से निजात दिलाने के लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जो बेहद कारगर होने के साथ ही कोई नुकसान भी नहीं पहुंचाते है। तो आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में जो माथे की झुर्रियां मिटाए औए आपको जवान बनाए।

beauty tips,beauty tips in hindi,wrinkles on the forehead,home remedies,remedies to remove wrinkles

एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल भी माथे की झर्रियों से छुटकारा दिला सकता है। दो चम्मच एलोवेरा जेल, एक अंडे की सफेदी लें। दोनों को मिला लें। इसे माथे पर लगाएं। इसे 10-15 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में गुनगुने पानी से धो लें। एलोवेरा और अंडे की सफेदी दोनों विटामिन-ई के मुख्य स्रोत हैं। एलोवेरा त्वचा को पोषित और कोमल बनाए रखता है। इसमें मैलिक एसिड होता है, जो फाइन लाइन्स को ठीक करता है। अंडे की सफेदी में मौजूद एल्बुमिन त्वचा को कसता है और टोन करता है। माथे पर पड़ी झुर्रियों को हटाने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस प्रकार इस्तेमाल कर सकते हैं।

जैतून का तेल
10 मिनट तक हल्के गर्म जैतून के तेल से झुर्रियों के आसपास मालिश करें। मालिश के दौरान उंगलियों को ऊपर और नीचे की ओर ले जाएं। बेहतर परिणाम के लिए आप नारियल तेल की कुछ बूंदें जैतून के तेल के साथ मिला सकते हैं। रोजाना एक या दो बार यह प्रक्रिया दोहराएं। नारियल तेल को जैतून तेल के साथ मिलकर एक प्रभावी मॉइस्चराइजर बनाया जा सकता है, जो प्रभावी रूप से त्वचा को हाइड्रेट करता है। तेल की मालिश से चेहरे के टिशू के संचरण में सुधार होता है। मालिश करने से चेहरे की मांसपेशियों को आराम मिलता है, जिससे झुर्रियां कम होती हैं।

beauty tips,beauty tips in hindi,wrinkles on the forehead,home remedies,remedies to remove wrinkles

खट्टे फलों का रस
नींबू का रस लें। इसमें कॉटन बॉल को डुबाएं और माथे पर लगाएं। त्वचा संवेदनशील है, तो नींबू के रस के साथ बराबर मात्रा में पानी मिला लें। रस को सूखने दें और बाद में पानी से धो लें। आप सिट्रस फल जैसे नींबू और संतेरे के छिलकों को ग्राइंड कर, उसमें गुलाब जल मिलाकर फेस पैक बना सकते हैं। सिट्रस फलों का सेवन भी करना शुरू कर दें। नींबू का रस दिन में एक बार लगाएं। नींबू और संतरा विटामिन-सी और ई से समृद्ध होता है, तो त्वचा के स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है। सिट्रस फलों में मौजूद फ्लेवोनॉएड कोशिकाओं को मजबूत करता है। त्वचा में कोलेजन व इलास्टिन को बनाए रखता है, जिससे त्वचा जवां बनी रहती है।

नारियल तेल
नारियल तेल की कुछ बूंदे लें। इसे माथे पर लगाएं। थोड़ी देर तक मालिश करें। रोजाना रात में सोने से पहले यह प्रक्रिया दोहराएं। नारियल तेल त्वचा को मॉइस्चराइज करता है। इसे स्वस्थ रखता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण फ्री रेडिकल्स को हटाते हैं। ये फ्री रेडिकल्स त्वचा में जमा होकर इसे नुकसान पहुंचाते हैं। झुर्रियों को बढ़ाते हैं।

अरंडी का तेल
अरंडी के तेल को हथेलियों में डालकर माथे पर जहां-जहां झुर्रियां हैं, वहां अच्छी तरह से लगाएं। रात भर तेल को माथे पर लगा रहने दें। रात के समय या दिन में इस तेल का प्रयोग एक-दो बार जरूर करें। अरंडी के तेल में रिकिनोइलिक एसिड होता है, जो एक बेहतरीन स्किन-कंडीशनिंग एजेंट के रूप में काम करता है। यह तेल एंटीऑक्सीडेंट गुण से भी समृद्ध होता है, जो माथे की त्वचा को स्वस्थ रखने के साथ-साथ असमय माथे पर पड़ने वाली रेखाओं को भी दूर करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन